{"_id":"6aaec8b6740b10f5fb084f10","slug":"1066-vehicles-checked-at-37-checkpoints-144-challaned-10-vehicles-impounded-fatehabad-news-c-127-1-shsr1017-161418-2026-09-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad News: 37 नाकों पर 1066 वाहन जांचे, 144 के चालान, 10 वाहन जब्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad News: 37 नाकों पर 1066 वाहन जांचे, 144 के चालान, 10 वाहन जब्त
Sat, 19 Sep 2026 11:09 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
Updated Sat, 19 Sep 2026 11:09 PM IST
विज्ञापन
फतेहाबाद में वाहनों की जांच करते हुए पुलिसकर्मी स्त्रोत पुलिस विभाग
फतेहाबाद। सड़क सुरक्षा और यातायात नियमों की अनदेखी करने वाले वाहन चालकों पर शिकंजा कसने के लिए पुलिस ने सीलिंग प्लान-बी के तहत जिलेभर में विशेष नाकेबंदी अभियान चलाया। पुलिस ने 37 नाकों पर 1066 वाहनों की जांच की। इस दौरान नियम तोड़ने वाले वाहन चालकों के 144 चालान किए गए, जबकि 10 वाहनों को जब्त किया गया।
नाकों पर पुलिस टीमों ने संदिग्ध वाहनों के साथ-साथ यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले चालकों की जांच की। कार्रवाई के दौरान शराब पीकर वाहन चलाने वालों, बिना नंबर प्लेट और हाई सिक्योरिटी रजिस्ट्रेशन प्लेट के वाहन चलाने वालों पर विशेष निगरानी रखी गई। पुलिस के अनुसार, शराब पीकर वाहन चलाने पर पांच चालान किए गए।
वहीं बिना नंबर प्लेट वाहन चलाने पर 34 और एचएसआरपी नहीं होने पर 31 चालान किए गए। इसके अलावा यातायात नियमों के अन्य उल्लंघन पर 74 चालान काटे गए। नाकेबंदी के दौरान नियमों की गंभीर अनदेखी करने वाले 10 वाहनों को जब्त किया गया। इनमें बिना नंबर प्लेट के सात वाहन शामिल हैं। वहीं बुलेट में पटाखा और मॉडिफाइड साइलेंसर का इस्तेमाल करने वाले तीन वाहनों पर भी कार्रवाई की गई।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -- -
पुलिस कर्मचारियों को सड़क सुरक्षा और कानून-व्यवस्था से जुड़े मामलों में नियमानुसार प्रभावी कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। विशेष रूप से शराब पीकर वाहन चलाने, बिना नंबर प्लेट या बिना एचएसआरपी के वाहन चलाने तथा वाहनों में अनधिकृत बदलाव करने वालों पर लगातार निगरानी रखने के लिए कहा गया है।
- निकिता खट्टर, एसपी