फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   The Supreme Court went against the three divorce Attiya

तीन तलाक के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंची अतिया 

Tue, 31 Jan 2017 12:02 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर Updated Tue, 31 Jan 2017 12:02 AM IST
विज्ञापन
The Supreme Court went against the three divorce Attiya
Divorce
सहारनपुर में मंडी कोतवाली निवासी अतिया साबरी ने पति द्वारा कागज पर तीन बार तलाक लिखकर भेजने के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में वाद दायर कर दिया है। दायर वाद में देवबंद दारुल उलूम और ससुरालियों को प्रतिवादी बनाया गया है।
विज्ञापन


सुप्रीम कोर्ट ने सुनवाई के लिए 15 फरवरी की तारीख मुकर्रर की है। कोतवाली मंडी के मोहल्ला आली की चुंगी निवासी अतिया साबरी का कहना है कि उसका निकाह हरिद्वार के ग्राम जसोदापुर निवासी वाजिद अली के साथ हुआ था।
विज्ञापन


निकाह के बाद उसे दो बेटियां हुईं, जिस कारण ससुरालियों ने उसे घर से निकालने का प्रयास शुरू कर दिया। 13 नवंबर 2015 को उसे विषाक्त पदार्थ खिलाकर मारने का प्रयास किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


उस पर चारित्र खराब होने का आरोप लगाया गया और मारपीट की। इसके बाद कागज पर तीन बार तलाक लिखकर उसके मायके भेज दिया, जबकि वह ससुराल में ही रह रही थी। 

इसके बाद दारुल उलूम देवबंद से तलाक का कारण बताते हुए तीन बार लिखकर तलाक देने को जायज होने के बारे में पूछा। आरोप है कि दारुल उलूम ने कागज पर लिखकर भेजे गए तीन तलाक को मंजूरी देते हुए फतवा जारी कर दिया। 


कागज पर लिखकर दिए गए तीन तलाक के मामले को लेकर दारुल उलूम देवबंद और ससुरालियों के खिलाफ अतिया ने गत 23 जनवरी को सुप्रीम कोर्ट में वाद दायर किया।

अतिया के भाई मोहम्मद रिजवान ने बताया कि अतिया के प्रार्थना पत्र को मंजूर करते हुए सुप्रीम कोर्ट ने वाद का पंजीकरण कर लिया गया है। इस मामले में 15 फरवरी को सुनवाई के लिए तारीख मुकर्रर की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed