फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Saharanpur: Three arrested including couple with drugs, came to Chandigarh to buy medicines

सहारनपुर: नशीली दवाओं के साथ दंपती सहित तीन गिरफ्तार, चड़ीगढ़ में दवाएं सप्लाई करने को आए थे खरीदने

Thu, 16 Dec 2021 10:48 PM IST
अनुराग सक्सेना अमर उजाला ब्यूरो, सहारनपुर
अमर उजाला ब्यूरो, सहारनपुर Published by: अनुराग सक्सेना Updated Thu, 16 Dec 2021 10:48 PM IST
सार

एसपी सिटी राजेश कुमार ने बताया कि नगर कोतवाली पुलिस ने बुधवार की शाम एक सूचना के आधार पर किशनपुरा में गोदाम पर छापा मारकर 3,880 नशीले कैप्सूल और 652 प्रतिबंधित कफ सिरप बरामद किए। मौके से दंपत्ति समेत तीन तस्करों को गिरफ्तार किया गया है।

विज्ञापन
Saharanpur: Three arrested including couple with drugs, came to Chandigarh to buy medicines
ड्रग्स

विस्तार

चंडीगढ़ में सप्लाई के लिए सहारनपुर में नशीली दवाएं खरीदने आए दंपती सहित तीन आरोपियों को नगर कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार किया। आरोपियों के पास से भारी मात्रा में प्रतिबंधित दवाएं बरामद हुई हैं। पकड़े गए आरोपियों से पूछताछ की जा रही है।

विज्ञापन


एसपी सिटी राजेश कुमार ने बताया कि नगर कोतवाली पुलिस ने बुधवार की शाम एक सूचना के आधार पर किशनपुरा में गोदाम पर छापा मारकर 3,880 नशीले कैप्सूल और 652 प्रतिबंधित कफ सिरप बरामद किए। मौके से आरोपी संदीप कौशल पुत्र जगदीश कुमार, भावना पत्नी संदीप निवासी रायपुरखुर्द, थाना विकासनगर जनपद चड़ीगढ़ व मेहरान पुत्र इफान निवासी दाबकी जुनारदार कोतवाली देहात को गिरफ्तार किया। मेहरान ने अवैध रूप से किशनपुरा में गोदाम बना रखा है, जहां से बड़ी संख्या में प्रतिबंधित सप्लाई की जा रही थी। संदीप और भावना चंडीगढ़ में नशीली दवाएं सप्लाई करने को यहां खरीदने आए थे। दोनों पति-पत्नी हैं।

विज्ञापन

चिकित्सक के परामर्श पर ही मिलती हैं दवाएं 

एसपी सिटी राजेश कुमार ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई। इस संबंध में स्वास्थ्य विभाग को भी अवगत कराया गया है। जो दवाएं बरामद हुई हैं, वह सिर्फ चिकित्सक के परामर्श और ईलाज के पर्चे पर लिखने के बाद ही निर्धारित मात्रा में मिलती हैं, लेकिन आरोपी नशे के लिए दवाएं खरीदने आए थे, जो युवाओं को महंगे दामों में बेचते थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed