फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   In a scene reminiscent of the movies, playing around with a pistol proved fatal for Mahvish.

Udham Singh Nagar News: फिल्मी अंदाज में महविश को तमंचे से खिलवाड़ बन गया मौत का कारण

Sun, 13 Sep 2026 01:06 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर Updated Sun, 13 Sep 2026 01:06 AM IST
विज्ञापन
In a scene reminiscent of the movies, playing around with a pistol proved fatal for Mahvish.
काशीपुर। फिल्मी स्टाइल में तमंचे से खिलवाड़ करना महविश को भारी पड़ गया और छीना-झपटी में उसकी जान चली गई। पुलिस ने पिता और दोनों बेटियों को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

ग्राम मड़ैया देवी निवासी महविश जहां (22) पुत्री स्व. फरियाद हुसैन बृहस्पतिवार सुबह करीब साढ़े 10 बजे पड़ोस में रहने वाले साजिद के घर गई थी। करीब 11:30 बजे घर से धमाके की आवाज आई। कुछ देर बाद साजिद खून से लथपथ महविश को उठाकर उसके भाई मोहम्मद फईम को सौंपकर परिवार सहित भाग गया था। पुलिस जांच में सामने आया कि पड़ोसी साजिद के घर में घटना के समय उसकी दो बेटी सबीना (18), फिजा (20) और उसका छोटा बेटा घर पर थे।
विज्ञापन

सीओ प्रशांत कुमार ने बताया महविश को मालूम था कि सबीना के घर तमंचा है। पूछताछ में आरोपी लड़कियों ने बताया वह उनके घर गई और कहने लगी तुम्हारे पास जो गन है वह मुझे दिखाओ। काफी मना करने पर भी वह नहीं मानी तो उसे गन दे दी। कहने लगी उसने बुधवार की एक फिल्म में तमंचा लगाते हुए देखा था। उसी स्टाइल में उसने कान पर तमंचा सटा लिया जबकि उसे मालूम नहीं था कि तमंचा लोड है। इसी बीच सबीना और महविश की आपस में तमंचे के लिए छीनाझपटी होने लगी। इसी दौरान सबीना के हाथों तमंचे से गोली चल गई और महविश की बांई कनपटी पर लग गई। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। उन्होंने बताया कि इस मामले में साजिद की पत्नी और दोनों बेटों की संलिप्ता की भी जांच की जा रही है। वहीं पैगा पुलिस ने शनिवार को भी मृतका के घर और घटनास्थल का निरीक्षण कर पीड़ित परिजनों से आवश्यक जानकारी जुटाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed