फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Assault on brothers in Wave City; FIR registered against four, including an HR officer.

Ghaziabad News: वेव सिटी में भाइयों से मारपीट, मानव संसाधन अधिकारी समेत चार पर प्राथमिकी

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 13 Sep 2026 01:05 AM IST
विज्ञापन
Assault on brothers in Wave City; FIR registered against four, including an HR officer.
मसूरी। वेव सिटी क्षेत्र में 10 सितंबर की रात दो भाइयों के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। मानव ब्रेवरीज के मानव संसाधन अधिकारी और उसके तीन साथियों पर मारपीट का आरोप है। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर चार आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। बम्हैटा निवासी शिवहरी ने पुलिस को बताया कि वह अपने भाई रामेश्वर के साथ कमरे पर खाना खा रहा था। इसी दौरान मानव ब्रेवरीज में कार्यरत मानव संसाधन अधिकारी अजय अपने साथी विक्रांत, अरुण और हर्ष के साथ वहां पहुंचा। शिवहरी का आरोप है कि चारों ने बेवजह उनके और उनके भाई के साथ मारपीट शुरू कर दी। दोनों भाइयों को गंभीर चोटें आईं। एसीपी वेव सिटी प्रियाश्री पाल ने बताया कि शिकायत पर अजय कुमार, विक्रांत, अरुण और हर्ष के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed