{"_id":"6aa5ab83c76f3d0f530c2c92","slug":"two-including-the-husband-arrested-in-dowry-harassment-case-khalilabad-news-c-209-1-skn1001-157177-2026-09-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: दहेज प्रताड़ना मामले में पति समेत दो गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: दहेज प्रताड़ना मामले में पति समेत दो गिरफ्तार
विज्ञापन
लोहरौली। दहेज प्रताड़ना और दहेज हत्या के मामले में वांछित चल रहे पति समेत दो आरोपियों को दुधारा पुलिस ने शनिवार को गिरफ्तार कर लिया। दोनों आरोपी ग्राम च्युटना स्थित अपने घर पर मौजूद थे। पुलिस टीम को देखते ही उन्होंने भागने का प्रयास किया लेकिन पुलिस ने घेराबंदी कर दोनों को पकड़ लिया। आवश्यक विधिक कार्रवाई के बाद दोनों को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक अभिरक्षा में जिला कारागार भेज दिया गया।
पुलिस के अनुसार, दुधारा थाने में दहेज प्रतिषेध अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज है। मामले में च्युटना निवासी सूरज कुमार और उसके पिता जितेंद्र कुमार वांछित चल रहे थे। शनिवार को थानाध्यक्ष अमित कुमार कुशवाहा के नेतृत्व में पुलिस टीम को मुखबिर से सूचना मिली कि मुकदमे में वांछित दोनों आरोपी अपने घर पर मौजूद हैं। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ग्राम च्युटना पहुंची। पुलिस को देखते ही दोनों आरोपियों ने भागने की कोशिश की। पुलिसकर्मियों ने घेराबंदी कर मौके से दोनों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान सूरज कुमार और जितेंद्र कुमार निवासी ग्राम च्युटना, थाना दुधारा के रूप में हुई।
पुलिस के अनुसार, दोनों आरोपियों को शनिवार सुबह गिरफ्तार किया गया। इसके बाद आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी कर उन्हें न्यायालय में पेश किया गया, जहां से दोनों को न्यायिक अभिरक्षा में जिला कारागार भेज दिया गया।