फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   96 Tetra Paks of liquor seized from pantry car staff at the station.

Basti News: स्टेशन पर पैंट्रीकार स्टाफ के पास से 96 टेट्रा पैक शराब बरामद

Sun, 13 Sep 2026 01:07 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 13 Sep 2026 01:07 AM IST
विज्ञापन
96 Tetra Paks of liquor seized from pantry car staff at the station.
ट्रेन में शराब ले जाते समय पकड़ा गया पेंट्रीकार स्टाफ स्रोत आरपीएफ
बस्ती। रेलवे स्टेशन पर शुक्रवार रात नारकोटिक्स टास्क टीम और आरपीएफ की संयुक्त चेकिंग के दौरान पैंट्रीकार स्टाफ के पास से अवैध अंग्रेजी शराब बरामद हुई। टीम ने प्लेटफार्म नंबर तीन से संदिग्ध युवक को दो पिट्ठू बैग के साथ गिरफ्तार किया। तलाशी में 180 मिलीलीटर के 96 टेट्रा पैक बरामद हुए, जिनकी कीमत करीब 12,480 रुपये बताई गई है।
विज्ञापन

नारकोटिक्स टास्क टीम के सहायक उप निरीक्षक बृज किशोर द्विवेदी और आरपीएफ प्रभारी निरीक्षक मिर्जा राशिद बेग के नेतृत्व में टीम स्टेशन पर चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान प्लेटफार्म नंबर तीन पर दो बैग लेकर खड़ा युवक संदिग्ध नजर आया। पूछताछ के दौरान घबराने पर टीम ने उसके बैग की तलाशी ली। इसमें 96 टेट्रा पैक अंग्रेजी शराब मिली।
विज्ञापन

आरोपी की पहचान वाल्टरगंज क्षेत्र के सोनोरा निवासी अविनाश पाठक के रूप में हुई। आरपीएफ प्रभारी निरीक्षक मिर्जा राशिद बेग ने बताया कि पूछताछ में आरोपी ने खुद को ट्रेन संख्या 15077/15078 गोमतीनगर-कामाख्या एक्सप्रेस के अप-डाउन में साइड पेंट्रीकार स्टाफ/वेंडर बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोपी ने बताया कि वह रात में बस्ती रेलवे स्टेशन से लखनऊ-बरौनी एक्सप्रेस के जरिए शराब लेकर चोरी-छिपे बिहार जाने वाला था। पूछताछ में उसने अधिक कीमत पर शराब बेचकर रुपये कमाने की बात स्वीकार की। इसके बाद आरोपी के खिलाफ जीआरपी थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई गई। न्यायालय में पेश करने के बाद उसे जेल भेज दिया गया।
कार्रवाई में आरपीएफ के उप निरीक्षक कमलेश कुमार यादव, सहायक उप निरीक्षक राजकुमार पाठक समेत अन्य पुलिसकर्मी शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed