{"_id":"6aa5aba0cc9abfddf301ae93","slug":"three-arrested-for-defrauding-insurance-policyholders-across-six-states-ghaziabad-news-c-30-gbd1013-975510-2026-09-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: छह राज्यों के बीमा पॉलिसी धारकों से धोखाधड़ी करने वाले तीन गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: छह राज्यों के बीमा पॉलिसी धारकों से धोखाधड़ी करने वाले तीन गिरफ्तार
विज्ञापन
विज्ञापन
गाजियाबाद। क्राइम ब्रांच और इंदिरापुरम थाना पुलिस ने बीमा पॉलिसी धारकों से धोखाधड़ी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, गिरोह ने छह राज्यों महाराष्ट्र, हरियाणा, पांडुचेरी, उत्तराखंड, तेलंगाना और राजस्थान के 17 पॉलिसी धारकों से करीब 19 लाख रुपये की ठगी की है। एनसीआरबी पोर्टल पर इन घटनाओं से संबंधित शिकायतें पंजीकृत हैं। आरोपी खुद को विभिन्न बीमा कंपनियों के ग्राहक सेवा अधिकारी बताकर पॉलिसी नवीनीकरण और रकम वापस कराने का झांसा देते थे।
एसीपी अपराध अमित कुमार सक्सेना ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों की पहचान शक्तिखंड, इंदिरापुरम निवासी गणेश नयाल उर्फ सिड, नेहरूनगर निवासी आदित्य शर्मा और नोएडा के बिसरख तिगरी निवासी पुनीत गुप्ता के रूप में हुई है। पुलिस ने इनके कब्जे से पांच मोबाइल फोन, एक चेकबुक, एक एटीएम कार्ड और पॉलिसी धारकों की डेटा सूची बरामद की है।
पुलिस के अनुसार, आरोपी पॉलिसी धारकों को फोन कर खुद को बीमा कंपनी का ग्राहक सेवा अधिकारी बताते थे। इसके बाद पॉलिसी नवीनीकरण या रकम वापस कराने का लालच देकर विभिन्न खातों में रुपये हस्तांतरित करा लेते थे। पूछताछ में आरोपियों ने फर्जी पहचान बनाकर लोगों को ठगी का शिकार बनाने की बात बताई है।
विज्ञापन
-- --
फर्जी पहचान पत्र से लेते थे सिम
पुलिस के मुताबिक, पुनीत गुप्ता फर्जी पहचान पत्र पर पहले से सक्रिय सिम कार्ड उपलब्ध कराता था, जबकि गणेश नयाल पॉलिसी धारकों से संबंधित डेटा व रकम हस्तांतरित कराने की जानकारी मुहैया कराता था। किसी पॉलिसी धारक को यदि ठगी का पता चल जाता था तो आरोपी उसे फर्जी चेक व्हाट्सएप के माध्यम से भेज देते थे। ज्यादा परेशान करने पर फर्जी सिम और मोबाइल फोन तोड़कर फेंक देते थे।