फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Attempt to crush police team, animal smugglers' vehicle overturns

Chandauli News: पुलिस टीम को कुचलने की कोशिश, पशु तस्करों का वाहन पलटा

Sun, 13 Sep 2026 01:04 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 13 Sep 2026 01:04 AM IST
विज्ञापन
Attempt to crush police team, animal smugglers' vehicle overturns
पीडीडीयू नगर। पशु तस्करों ने शुक्रवार की रात दो स्थानों पर पुलिस टीम को वाहन से कुचलने की कोशिश की। एक घटना में पशु तस्करों का वाहन पलट गया, जबकि दूसरी घटना में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने कुल नौ मवेशी मुक्त कराए हैं।
विज्ञापन

चंदौली कोतवाली पुलिस शुक्रवार रात माटीगांव तिराहे पर वाहनों की जांच कर रही थी। इसी बीच पुलिस ने एक पिकअप वाहन को रोकने का प्रयास किया। कोतवाली प्रभारी विंदेश्वर पांडेय ने बताया कि चालक ने वाहन रोकने के बजाय रफ्तार बढ़ा दी और पुलिसकर्मियों पर चढ़ाने का प्रयास किया। इस बीच वाहन अनियंत्रित होकर पुलिया से टकरा गया और सड़क किनारे पलट गया। पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे तो चालक भाग गया। वाहन से 7 मवेशी मुक्त कराए गए। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि चालक की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन


इसी तरह अलीनगर पुलिस पचफेड़वा रिंग रोड के पास वाहनों की जांच कर रही थी। थाना प्रभारी गगनराज सिंह ने बताया कि एक पिकअप को रोकने का प्रयास किया गया तो चालक ने पुलिस टीम पर वाहन चढ़ाने की कोशिश की। पुलिसकर्मियों ने घेराबंदी कर वाहन को रोक लिया और उसमें सवार दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया। वाहन से दो मवेशी मुक्त कराए गए। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों की पहचान वाराणसी के छोटा लालपुर निवासी आयुष महतो और बिहार के कैमूर निवासी सिपुल सिंह के रूप में हुई है। आरोपियों ने पुलिस को बताया कि वे मवेशी लेकर पश्चिम बंगाल जा रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed