{"_id":"5772c5eb4f1c1bcb7379c7d5","slug":"rto-office-agent-shot","type":"story","status":"publish","title_hn":"आरटीओ आफिस के एजेंट को मारी गोली","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
आरटीओ आफिस के एजेंट को मारी गोली
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
Updated Wed, 29 Jun 2016 12:23 AM IST
विज्ञापन
invastegation
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहारनपुर के रामपुर मनिहारान में आरटीओ आफिस में एजेंट का कार्य करने वाले एक व्यक्ति को बाइक सवार तीन बदमाशों ने गोली मार दी जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।
वारदात के बाद बदमाश फरार हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने उसे जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया। जहां से नाजुक हालत के चलते घायल को हायर सेंटर रेफर किया गया है।
रामपुर मनिहारान के गांव घाटहेडा निवासी राजेंद्र (40) पुत्र साधुराम सहारनपुर आरटीओ आफिस में एजेंट का कार्य करता है। मंगलवार शाम साढे़ छह बजे जब वह गांव के अपने एक साथी सतीश के साथ बाइक पर सहारनपुर से अपने गांव लौट रहा था।
विज्ञापन
गांव के नजदीक पहुंचते की बीच रास्ते में खाले की पुलिया पर पहले से ही घात लगाकर बैठे बाइक सवार तीन बदमाशों ने उसे बाइक से उतार कर गोली मार दी। इससे वह लहूलुहान होकर गिर पड़ा।
राजेन्द्र के पास मौजूद बैग को उठा कर बदमाश हवा में तमंचे लहराते हुए फरार हो गए। घटना से घबराए सतीश ने इसकी सूचना गांव में दी। मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने पुलिस को घटना की जानकारी दी।
पुलिस ने घायल को जिला अस्पताल भेजा जहां से उसे हायर सेंटर रेफर किया गया है। थाने के एसआई चंद्रवीर ने घायल राजेंद्र के द्वारा उसके साथी सतीश से बदमाशों की पहचान के बारे में पूछताछ की जा रही है। एसओ ने बताया कि तहरीर आने पर कार्रवाई की जाएगी।