फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   In suspicious circumstances scorching aged,

संदिग्ध परिस्थितियों में अधेड़ झुलसा, हालत गंभीर

Tue, 26 Apr 2016 12:32 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर Updated Tue, 26 Apr 2016 12:32 AM IST
विज्ञापन
In suspicious circumstances scorching aged,
राशिद की पत्नी नूरजहां। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
संदिग्ध परिस्थितियों में झुलसे अधेड़ को सोमवार की पूर्वाह्न करीब साढ़े 11 बजे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। झुलसा व्यक्ति अपने ससुरालियों पर उसे आग के हवाले करने का आरोप लगा रहा था, जबकि उसकी पत्नी का कहना था कि उसने आग खुद लगाई है। उधर, पुलिस भी घटना को पारिवारिक झगड़े की उपज बता रही है।
विज्ञापन


बर्न वार्ड में भर्ती कराए गए राशिद की पत्नी नूरजहां ने बताया कि उसकी ससुराल इस्लामनगर में है, लेकिन पिछले काफी समय से वे नगर के 62 फुटा रोड स्थित एक कॉलोनी में अपने मकान में रहते हैं। उसका पति राशिद फेरी लगाकर स्टोव ठीक करने का काम करता है। नूरजहां ने बताया कि राशिद लगभग हर दिन उसके साथ मारपीट करता है।
विज्ञापन


झगड़े की वजह से ही वह आली की चुंगी स्थित अपने मायके में आ गई थी। सोमवार की सुबह राशिद उसके मायके में भी आ पहुंचा और उसके साथ फिर से मारपीट शुरू कर दी। इतना ही नहीं, बीच बचाव करने आए उसके भाइयों के साथ भी राशिद ने मारपीट की। इसके बाद उन्हें फंसाने की धमकी देते हुए सड़क पर निकल आया और खुद को आग लगा दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोतवाली मंडी के इंस्पेक्टर आरएन यादव ने बताया कि पति और पत्नी के बीच हुए झगड़े के बाद राशिद ने खुद को आग लगाई है। यदि मामले में तहरीर मिलती है तो पुलिस जांच कर कार्रवाई करेगी। 


राशिद तड़पता रहा पुलिस सवाल करती रही  ः आग लगने के बाराशिद आली की चुंगी स्थित पुलिस चौकी पर था। वहां वह जलने की वजह से तड़प रहा था। उसे एक बैंच पर बिठाया हुआ था। इस दौरान वह बार-बार अस्पताल ले जाने की बात कह रहा था, लेकिन पुलिसकर्मी वहीं पर उससे सवाल जवाब करता रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed