फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   काशीराम कालोनी में छेड़छाड़ को लेकर मारपीट

काशीराम कालोनी में छेड़छाड़ को लेकर मारपीट

Tue, 02 Oct 2018 12:38 AM IST
Updated Tue, 02 Oct 2018 12:38 AM IST
विज्ञापन
काशीराम कालोनी में छेड़छाड़ को लेकर मारपीट
कांशीराम कालोनी में छेड़छाड़ को लेकर मारपीट
विज्ञापन

सहारनपुर। कांशीराम कालोनी में एक बेंक्वेट हाल में वधू पक्ष की युवती से छेड़छाड़ को लेकर जमकर मारपीट हुई। छेड़छाड़ का विरोध कर रही युवती को बेल्टों से पीटा गया। जिससे वह घायल हो गई। लोगों ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया है।
सदर कोतवाली क्षेत्र के दिल्ली रोड स्थित कांशीराम कॉलोनी निवासी एक व्यक्ति की बेटी की रविवार को बारात आई थी और शादी का कार्यक्रम कोतवाली मंडी क्षेत्र के एक बेंक्वेट हाल में आयोजित किया गया। वधू पक्ष के युवक का आरोप है कि शराब के नशे में कुछ बारातियों ने लड़की पक्ष की एक युवती से छेड़छाड़ कर दी। जिसको लेकर जमकर मारपीट हुई। किसी प्रकार लोगों ने समझाबुझाकर मामला शांत करा दिया।
विज्ञापन

आरोप है कि जब शादी का कार्यक्रम संपन्न हो गया और लड़की को विदा कर वधू पक्ष अपने घर पहुंचा तो छेड़छाड़ करने वाले गांव मवीकला के 20-25 युवक लड़की पक्ष के घर पहुंचे और हमला कर दिया। आरोप है कि वहां मौजूद रिश्तेदार और महिलाओं के साथ जमकर मारपीट की गई। बेल्टों से महिलाओं पर हमला किया गया। आरोप है कि हमलावरों ने घर में जमकर तोड़फोड़ करते हुए सामान भी क्षतिग्रस्त कर डाला। लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और हमले में घायल हुए लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। जबकि हमलावर फरार हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मामले में लड़की पक्ष की ओर से सदर कोतवाली में तहरीर दी है। वधू पक्ष का आरोप है कि हमले में घायल उसके परिजनों को पुलिस ने जिला अस्पताल तो भिजवा दिया। मगर अगले दिन भी मामले में कोई कार्रवाई नहीं की।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed