फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   पीएम के खिलाफ अभद्र टिप्पणी करने वाला आरोपी बीटेक छात्र गिरफ्तार

पीएम के खिलाफ अभद्र टिप्पणी करने वाला आरोपी बीटेक छात्र गिरफ्तार

Thu, 21 Jun 2018 12:32 AM IST
Updated Thu, 21 Jun 2018 12:32 AM IST
विज्ञापन
पीएम के खिलाफ अभद्र टिप्पणी करने वाला आरोपी बीटेक छात्र गिरफ्तार
पीएम के खिलाफ अभद्र टिप्पणी करने वाला आरोपी बीटेक छात्र गिरफ्तार
विज्ञापन

देवबंद (सहारनपुर)। फेसबुक पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ अभद्र टिप्पणी करने वाले आरोपी बीटेक के छात्र को पुलिस ने बुधवार को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के खिलाफ एक भाजपा नेता ने कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई थी।

रेलवे रोड स्थित कैलाशपुरम कालोनी निवासी भाजपा नेता नितिन गुप्ता ने विगत एक जून को कोतवाली में दर्ज कराए मामले में बताया था कि उसके द्वारा फेसबुक पर देवबंद बीजेपी के नाम से एकाउंट चला रखा है। जिस पर उसने कैराना में हुए उपचुनाव के संबंध में पोस्ट डाली थी। आरोप लगाया कि मो. अफ्फान नामक युवक ने उक्त पोस्ट पर प्रधानमंत्री पर अभद्र टिप्पणी की थी। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी युवक की तलाश आरंभ कर दी थी। बुधवार को पुलिस ने साइबर सेल की मदद से आरोपी मौ. अफ्फान को मोहल्ला किला से गिरफ्तार किया। कोतवाल उमेश रोरिया ने बताया कि आरोपी बिजनौर के एक कालेज में बीटेक प्रथम वर्ष का छात्र है। उसे पूछताछ के बाद जेल भेजा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed