फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   डेहरा गांव में जमीनी विवाद को लेकर पथराव, दो भाई घायल

डेहरा गांव में जमीनी विवाद को लेकर पथराव, दो भाई घायल

Sun, 10 Sep 2017 12:48 AM IST
Updated Sun, 10 Sep 2017 12:48 AM IST
विज्ञापन
डेहरा गांव में जमीनी विवाद को लेकर पथराव, दो भाई घायल
देवबंद (सहारनपुर)। डेहरा गांव में परिवार में चल रही जमीन की रंजिश को लेकर शनिवार को पथराव हो गया। जिसमें दो लोग घायल हो गए। जिन्हें उपचार के लिए सीएचसी में भर्ती कराया गया। जहां से एक को रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

डेहरा गांव निवासी बोबी और नितिन के बीच जमीनी विवाद चल रहा है। दो दिन पूर्व भी दोनों पक्षों के बीच कहासुनी के बाद मारपीट हुई थी। जिसको लेकर बोबी ने कार्रवाई करने को पुलिस को तहरीर भी दी थी। शनिवार की देर शाम इसी रंजिश को लेकर दोनों पक्षों के लोग लाठी डंडेे और तेज धारदार हथियार लेकर आमने सामने आ गए। इस दौरान दोनों ओर से पथराव होने लगा। जिसमें बोबी पक्ष का सुरेंद्र उर्फ विक्की और उसका भाई सरदार घायल हो गए। पथराव की घटना से गांव में अफरा तफरी मच गई। इस बीच जानकारी होने पर कोतवाल पंकज कुमार त्यागी मय फोर्स मौके पर पहुंचे और दोनों पक्षों के गुस्साए लोगों को बमुश्किल समझाकर शांत किया। जिसमें बाद पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए सीएचसी में भर्ती कराया गया। जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद सुरेंद्र उर्फ विक्की को नाजुक हालत के चलते जिला अस्पताल रेफर कर दिया। पुलिस ने दोनों पक्षों के कई लोगों को हिरासत में भी लिया है। कोतवाल पंकज कुमार त्यागी का कहना है कि तहेरे और चचेरे भाईयों के बीच जमीन को लेकर विवाद चल रहा है। इसी को लेकर वह आपस में भिड़े हैं। किसी भी पक्ष ने तहरीर नहीं दी है। तहरीर मिलने के बाद रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed