फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   जंगल में मिले चोरी की गाय के अवशेष

जंगल में मिले चोरी की गाय के अवशेष

Thu, 21 Jun 2018 12:32 AM IST
Updated Thu, 21 Jun 2018 12:32 AM IST
विज्ञापन
जंगल में मिले चोरी की गाय के अवशेष
बेहट (सहारनपुर)। बेलका माफी गांव से चोरी हुई गाय के अवशेष थाना मिर्जापुर क्षेत्र के चक अबाबाकरपुर गांव के जंगल में मिले। सूचना पर थाना मिर्जापुर एवं कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। मौके पर गोवंश के अवशेषों के साथ ही पेड़ खून से सने थे और रस्सों के निशान भी बने थे। पुलिस ने चक अबाबाकरपुर गांव से तीन लोगों को हिरासत में लिया है। उनसे पूछताछ की जा रही है। सीओ ने भी मौके पर पहुंचकर घटना की जानकारी ली है।
विज्ञापन

बेलका माफी गांव से मंगलवार की रात में जयपाल चौधरी की गाय चोरी हो गई थी। गाय चोरी होने का पता चलने पर ग्रामीणों के साथ गाय की तलाश की गई। बुधवार सुबह जयपाल ग्रामीणों के साथ गाय को तलाश करता हुआ जब थाना मिर्जापुर क्षेत्र के चक अबाबाकरपुर गांव निवासी असगर के खेत में पहुंचा तो वहां उसकी गाय का मुंह एवं अन्य अवशेष पड़े मिले। उसने इसकी सूचना बेहट पुलिस को दी। कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और थाना मिर्जापुर पुलिस को भी सूचित किया। पुलिस ने जब खेत में सर्च अभियान चलाया, तो बड़ी संख्या में गोवंश के अवशेष मिले। खेत किसी कमेले से कम नहीं था। खेत में खड़े पेड़ों पर रस्सों के निशान थे। खून सूखकर काला पड़ चुका था। पुलिस ने जयपाल की गाय के अवशेषों को कब्जे में लिया। जयपाल ने पुलिस को बताया कि चक अबाबाकरपुर में किसी के यहां दावत का प्रोग्राम है। उसे शक है कि उसकी गाय का वध कर मांस वहां पर ले जाया गया है। इस पर पुलिस चक अबाबाकरपुर पहुंची और तीन लोगों को हिरासत में लेकर कोतवाली ले आई। हिरासत में लिए गए लोगों ने बताया कि उन्होंने दावत के किसी से मांस खरीदा था। वह कौन था? और कहां से लेकर आया था, उसकी जानकारी उन्हें नहीं है।
विज्ञापन

सीओ ब्रह्मपाल सिंह भी मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी की। बेहट पुलिस ने जयपाल की तहरीर पर गोवंश की चोरी रिपोर्ट दर्ज कर ली है। उधर, मिर्जापुर थाना प्रभारी ने बताया कि जल्द ही गोकशी करने वालों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed