फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   पीडब्लयूडी कर्मचारी के घर लाखों की चोरी

पीडब्लयूडी कर्मचारी के घर लाखों की चोरी

Sun, 28 Jan 2018 11:28 PM IST
Updated Sun, 28 Jan 2018 11:28 PM IST
विज्ञापन
पीडब्लयूडी कर्मचारी के घर लाखों की चोरी
पीडब्ल्यूडी कर्मचारी के घर लाखों की चोरी
विज्ञापन

सहारनपुर। मोहल्ला दामोदरपुरी में चोरों ने पीडब्ल्यूडी के कर्मचारी के सरकारी आवास के ताले तोड़कर लाखों रुपये का सामान साफ कर दिया। थाना जनकपुरी ने घटना की रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

जनकपुरी क्षेत्र के मोहल्ला दामोदरपुरी कालोनी में लोक निर्माण विभाग के कर्मचारी आमोद कुमार का सरकारी आवास है। आमोद कुमार हाल में मैनपुरी में तैनात है। यहां सरकारी आवास में उसकी पत्नी मंजू अपनी बेटी के साथ रह रही है। मंजू के मुताबिक 26 जनवरी को वह बेटी के साथ मकान में ताले लगाकर हरिद्वार मायके में चली गई थी। शनिवार को पड़ोसियों ने मकान ताले टूटे पड़े होने की जानकारी दी। वह घर पहुंची तो सामान बिखरा मिला। चोर अलमारी के ताले तोड़कर चार हजार की नगदी और लाखों रुपये कीमत के जेवरात पर हाथ साफ कर गए। सूचना मिलने पर थाना जनकपुरी पुलिस ने घटनास्थल का मुआयना किया। इंस्पेक्टर शैलेंद्र शर्मा ने बताया कि घटना की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed