फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Body of bicycle mechanic missing for two days found in well

Prayagraj News: दो दिन से लापता साइकिल मिस्त्री का कुएं में मिला शव

Thu, 10 Sep 2026 02:04 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज Updated Thu, 10 Sep 2026 02:04 AM IST
विज्ञापन
Body of bicycle mechanic missing for two days found in well
फोटो कैप्शन: मांडा के चकडीहा गांव में मिस्त्री का शव कुएं में मिलने के बाद रोते-बिलखते परिजन।
चकडीहा गांव निवासी साइकिल मिस्त्री निजामुद्दीन (42) का शव बुधवार सुबह कुएं में मिला। सोमवार रात दुकान से घर लौटते समय वह हादसे का शिकार हो गए थे। दो दिन तक कुएं में पानी और कचरे के बीच शव पड़ा रहा। बुधवार सुबह दुर्गंध उठने पर बड़ी भाभी मोहिशा ने कुएं में झांका तो घटना की जानकारी हुई।
विज्ञापन

निजामुद्दीन पुत्र अब्दुल खालिद चिलबिला स्थित साइकिल की दुकान पर मरम्मत का काम करते थे। सोमवार रात करीब सात बजे वह दुकान से घर के लिए निकले थे। घर नहीं पहुंचने पर परिजनों ने तलाश शुरू की। इस दौरान पता चला कि दुकान से निकलकर वह राजापुर गांव स्थित डेयरी गए थे, जहां घर के लिए दूध खरीदा। इसके बाद गांव के पास पान की दुकान पर भी रुके थे।
विज्ञापन

मंगलवार को परिजनों ने पुलिस को सूचना देकर तलाश में जुट गए। बुधवार सुबह करीब सात बजे मोहिशा घर के बाहर सफाई कर रही थीं। कुएं से दुर्गंध आने पर उन्होंने अंदर देखा तो निजामुद्दीन का शव पड़ा था। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को बाहर निकलवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्रामीणों के अनुसार, कुएं का दो दशक से इस्तेमाल नहीं हो रहा था। आसपास के लोग उसमें कूड़ा डालते थे, जिससे वह आधा पट चुका था। लगातार बारिश से कुएं में पानी भर गया था। आसपास कोई सुरक्षा घेरा या बैरिकेड भी नहीं था। आशंका है कि अंधेरे में घर लौटते समय निजामुद्दीन कुएं में गिर गए।
शव मिलने की जानकारी होते ही पत्नी शामिना बेगम, बेटे कैफ और सैफ का रो-रोकर हाल बेहाल हो गया। थाना प्रभारी कुलदीप शर्मा ने बताया कि परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने से इन्कार किया। पंचनामा के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया, जिसके बाद उसे सुपुर्द-ए-खाक कर दिया गया।


तालाब में उतराता मिला युवक का शव
नगर पंचायत क्षेत्र में बुधवार को एक युवक का शव पुराना सगरा तालाब में उतराता मिला। तालाब में नहाने गए स्थानीय लोगों ने शव देखकर पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने युवक की पहचान वार्ड नंबर-1 अंबेडकर नगर निवासी मूलचंद्र उर्फ बग्गा(32) पुत्र राजाराम के रूप में की। पिता राजाराम ने बताया कि मूलचंद्र की शादी नहीं हुई थी और वह मानसिक रूप से विक्षिप्त था। सोमवार की शाम अचानक लापता हो गया था। परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने से मना कर दिया, जिससे पुलिस ने शव परिजनों के हवाले कर दिया।

फोटो कैप्शन: मांडा के चकडीहा गांव में मिस्त्री का शव कुएं में मिलने के बाद रोते-बिलखते परिजन।

फोटो कैप्शन: मांडा के चकडीहा गांव में मिस्त्री का शव कुएं में मिलने के बाद रोते-बिलखते परिजन।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed