फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   A young man who went to attend a birthday celebration died after being electrocuted

Prayagraj News: जन्मदिन समारोह में शामिल होने गए युवक की करंट की चपेट में आने से माैत

Thu, 10 Sep 2026 02:06 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज Updated Thu, 10 Sep 2026 02:06 AM IST
विज्ञापन
A young man who went to attend a birthday celebration died after being electrocuted
फोटो कैप्शन: करंट की चपेट में आने से मृत दिनेश पटेल की फाइल फोटो।
बरहा कला ग्राम पंचायत के करन का तारा गांव में बुधवार रात एक जन्मदिन समारोह मातम में बदल गया। 28 वर्षीय मजदूर दिनेश पटेल की करंट लगने से मौत हो गई। दिनेश अपने घर के पड़ोस में आयोजित इस समारोह में शामिल होने गए थे।
विज्ञापन

रात करीब 8:30 बजे वे कमरे में लगी विद्युत झालर के पास पहुंचे। झालर का तार कटा हुआ था, जिससे करंट प्रवाहित हो रहा था। दिनेश उसकी चपेट में आकर तार से चिपक गए। समारोह में मौजूद लोगों ने डंडे के सहारे उन्हें तार से अलग किया। परिजन उन्हें तत्काल नजदीकी अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। दिनेश मजदूरी कर अपने परिवार का पालन-पोषण करते थे। उनकी मौत से पत्नी नीलम, बेटे ऋषभ और बेटी निधि का हाल बेहाल है।

फोटो कैप्शन: करंट की चपेट में आने से मृत दिनेश पटेल की फाइल फोटो।

फोटो कैप्शन: करंट की चपेट में आने से मृत दिनेश पटेल की फाइल फोटो।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed