फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Complaint filed alleging wife and in-laws poisoned the food.

Moradabad News: पत्नी व ससुराल वालों पर खाने में जहर देने का आरोप, रिपोर्ट दर्ज

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 10 Sep 2026 02:04 AM IST
विज्ञापन
Complaint filed alleging wife and in-laws poisoned the food.
कुंदरकी। कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने एक ग्रामीण की पत्नी और उसके ससुराल वालों पर रिपोर्ट दर्ज की है। ग्रामीण ने आरोप लगाया है कि उसकी पत्नी और ससुराल वालों ने उसे खाने में जहर मिलाकर खिला दिया। इलाज के बाद उसकी जान बच सकी। पुलिस ने मामले की विवेचना शुरू कर दी है।
विज्ञापन

ईंधनपुर नगला निवासी संजीव कुमार ने अदालत में बताया कि 31 मई की सुबह करीब 11 बजे उसकी पत्नी ने परिवार वालों के साथ मिलकर उसे जहर दिया। उसने आरोप लगाया कि ससुराल वाले उसे जान से मारना चाहते थे। उन्होंने योजना बनाकर खाने में कीटनाशक गोली मिलाई थी। खाना खाने के कुछ मिनटों बाद वह बेहोश हो गया। इसके बाद उसकी पत्नी और ससुराल वाले घर से सोने-चांदी के आभूषण और करीब डेढ़ लाख रुपये लेकर भाग गए। गंभीर हालत में संजीव का मुरादाबाद से मेरठ तक इलाज चला।
विज्ञापन

संजीव के अनुसार, करीब 16 साल पहले उसका प्रेम विवाह हुआ था, जबकि उसकी पत्नी दूसरी जाति से है। पत्नी जमीन और संपत्ति देखकर उसके साथ रहने लगी थी। बाद में सामाजिक आलोचनाओं के कारण उसके परिवार वाले और पत्नी उससे चिढ़ने लगे। उसने 3 जून को पुलिस अधीक्षक को शिकायत दी थी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। कार्यवाहक एसओ जुगेंद्र तेवतिया ने बताया कि कोर्ट के आदेश पर आरोपी पूनम, धर्मवीर, ओमवीर, वीरेंद्र, मुन्नी देवी, ममता, रेखा और चिंटू के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली और विवेचना शुरू कर दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed