फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   A knife and a blood-stained shirt were recovered from a ditch near the railway crossing.

Ambala News: रेल फाटक के पास गड्ढे से छुरी और खून से सनी कमीज बरामद

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 10 Sep 2026 02:00 AM IST
विज्ञापन
A knife and a blood-stained shirt were recovered from a ditch near the railway crossing.
- पत्नी की हत्या के आरोपी बंटी को अदालत ने भेजा जेल
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
अंबाला। पत्नी हिना की छुरी घोंपकर हत्या करने के आरोपी पति बंटी से रिमांड के दौरान बलदेव नगर थाना पुलिस ने वारदात में इस्तेमाल हथियार और अहम साक्ष्य बरामद कर लिए हैं। पुलिस के अनुसार, आरोपी ने पूछताछ के दौरान खुलासा किया कि वारदात को अंजाम देने के बाद उसने खून से सनी कमीज और छुरी को सिटी में सुल्तानपुर रेल फाटक के पास एक गड्ढे में दबा दिया था।
पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर बताई गई जगह से छुरी व कमीज बरामद कर ली है। एक दिन का पुलिस रिमांड पूरा होने के बाद बुधवार को आरोपी को अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। पुलिस की पूछताछ में आरोपी बंटी ने बताया कि उसकी पत्नी हिना का फोन अक्सर व्यस्त रहता था। इसके चलते उसे उस पर गलत संबंधों का शक होता था। आरोपी ने पहले भी कई बार पत्नी को चेतावनी दी थी, लेकिन इसी बात को लेकर दोनों के बीच आए दिन झगड़ा होता रहता था।
विज्ञापन


रिमांड के दौरान आरोपी की निशानदेही पर सुल्तानपुर रेल फाटक के पास गड्ढे में दबाई गई छुरी व खून से सनी कमीज बरामद कर ली गई है। रिमांड खत्म होने पर आरोपी को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कुलदीप सिंह, थाना प्रभारी, बलदेव नगर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed