{"_id":"6aa1c18d1c91511ea00ad7ae","slug":"sagar-police-camp-in-search-of-the-accused-lalitpur-news-c-11-1-jhs1039-873369-2026-09-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lalitpur News: आरोपी की तलाश में सागर पुलिस ने डाला डेरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lalitpur News: आरोपी की तलाश में सागर पुलिस ने डाला डेरा
Thu, 10 Sep 2026 01:59 AM IST
झांसी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ललितपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, ललितपुर
Updated Thu, 10 Sep 2026 01:59 AM IST
विज्ञापन
ललितपुर। मध्य प्रदेश के सागर जिले में जहरीली शराब पीने से हुई मौतों के बाद सागर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई तेज कर दी है। मई माह में जनपद में नकली शराब फैक्टरी संचालित करने के आरोप में पकड़े गए रवि लखेरा की तलाश में सागर पुलिस ने जनपद में डेरा डाला। सागर पुलिस ग्राम पनारी क्षेत्र में गंगापुरम कॉलोनी में स्थित एक मकान पर गई। लेकिन यहां ताला बंद मिलने के बाद बैरंग लौट गई।
5 अगस्त को मध्य प्रदेश के जनपद सागर के बंडा क्षेत्र में कथित जहरीली शराब पीने से एक दर्जन से अधिक लोगों की मौत होने और तीन दर्जन के करीब लोगों की हालत बिगड़ गई थी। जहरीली शराब को लेकर एमपी पुलिस ने सागर जिले की सीमा से सटे जनपद से नकली शराब सप्लाई होने की आशंका जताई थी। लेकिन जनपद पुलिस और आबकारी विभाग ने सागर पुलिस के इस दावे को खारिज कर दिया था। यह भी बताया था कि मई माह में जनपद पुलिस ने ग्राम पनारी क्षेत्र में गंगापुरम कॉलोनी में स्थित मकान में नकली शराब फैक्टरी का भंडाफोड़ किया था। यहां बनने वाली नकली शराब को मध्य प्रदेश में सप्लाई किया था। पुलिस ने इस गिरोह के सरगना रवि लखेरा निवासी ग्राम महेवा थाना ओरछा गेट जनपद छतरपुर, चंद्रेश लोधी उर्फ विक्की निवासी ग्राम अंडेला थाना मालथौन, मनीष विश्वकर्मा निवासी ग्राम पड़वां, पुष्पेंद्र ठाकुर निवासी ग्राम नयाखेड़ा, अंकित विश्वकर्मा निवासी ग्राम पड़वां को गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई की थी। अब सागर के बंडा क्षेत्र में जहरीली शराब कांड होने में रवि लखेरा और उसके गिरोह का नाम सामने आने के बाद सागर पुलिस ने कार्रवाई तेज की। सूत्रों के अनुसार मंगलवार को सागर पुलिस की एक टीम जनपद पहुंची। यहां ग्राम पनारी क्षेत्र के गंगापुरम कॉलोनी में स्थित रवि लखेरा के मकान पर गई थी। लेकिन यहां पर ताला बंद मिलने पर टीम बैरंग वापस लौट गई। इसके साथ एमपी पुलिस की टीम ने जिले के अन्य क्षेत्रों में भी आरोपियों की तलाश की। पुलिस अधीक्षक संजीव बाजपेई ने बताया कि सागर पुलिस के जिले में आने की जानकारी उनके संज्ञान में नहीं है।
जिस मकान में पकड़ी थी नकली शराब फैक्टरी उसे बताया था सरगना का एमपी के बंडा क्षेत्र में कथित जहरीली शराब पीने से लोगों की मौत होने के बाद सागर पुलिस ने जिस नकली शराब गिरोह पर आरोप लगाए हैं। उक्त गिरोह का भंडाफोड़ जनपद पुलिस ने मई 2026 में किया था। पुलिस ने कोतवाली सदर के ग्राम पनारी क्षेत्र में स्थित एक मकान में नकली शराब फैक्टरी को पकड़ा था। उसे सरगना रवि लखेरा का बताया गया था। उक्त मकान से करीब 80 लाख रुपये कीमत की नकली शराब, करीब साढ़े पांच लाख रुपये नकद, शराब बोतल, ढक्कन, रैपर, हॉलमार्क सहित ऑडी, क्रेटा कार व अन्य वाहन बरामद किए थे। इसके साथ इस गिरोह के सरगना रवि लखेरा निवासी ग्राम महेवा थाना ओरछा गेट जनपद छतरपुर, चंद्रेश लोधी उर्फ विक्की निवासी ग्राम अंडेला थाना मालथौन, मनीष विश्वकर्मा निवासी ग्राम पड़वां, पुष्पेंद्र ठाकुर निवासी ग्राम नयाखेड़ा, अंकित विश्वकर्मा निवासी ग्राम पड़वां को गिरफ्तार किया था। इसके साथ केस में सात आरोपी शिवानी लखेरा, मोना राजा, प्रेमसिंह बांगरी, दादा हरियाणा, दीपचंद्र, बड़े राजा और गजेंद्र के नाम प्रकाश में आए थे।