{"_id":"6aa1c32091b55b9ec90cd0aa","slug":"pickup-overturns-while-trying-to-save-cattle-driver-and-helper-injured-allahabad-news-c-407-1-ggp1011-19931-2026-09-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Prayagraj News: गोवंश को बचाने में पलटा पिकअप, चालक-खलासी घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Prayagraj News: गोवंश को बचाने में पलटा पिकअप, चालक-खलासी घायल
Thu, 10 Sep 2026 02:05 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
Updated Thu, 10 Sep 2026 02:05 AM IST
विज्ञापन
मऊआइमा-फोरलेन पर पलटी पिकअप
नेशनल हाईवे पर लावारिस पशुओं के कारण हादसे थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। बुधवार भोर रामफल इनारी पुलिस चौकी के पास सड़क पर अचानक आए सांड़ों के झुंड को बचाने के प्रयास में एक पिकअप अनियंत्रित होकर हाईवे की रेलिंग तोड़ते हुए नाले के किनारे पलट गया। हादसे में चालक और खलासी घायल हो गए।
पिकअप लखीमपुर खीरी से प्लाई लादकर मऊआइमा की ओर आ रहा था। रामफल इनारी टोल प्लाजा चौकी के पास अचानक सड़क पर गोवंशों का झुंड आ गया। उन्हें बचाने के चक्कर में सीतापुर निवासी चालक रवि कुमार (20) ने नियंत्रण खो दिया। पिकअप रेलिंग तोड़ते हुए पलट गया। हादसे में चालक रवि कुमार और खलासी इमरान को चोटें आईं। दोनों को स्थानीय अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई। पुलिस की मौजूदगी में पलटी पिकअप में लदी प्लाई दूसरे वाहन में शिफ्ट कराई गई। हादसे में पिकअप बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।