{"_id":"6aa1c326e4aa2cc3c60ad852","slug":"swindled-out-of-170-lakh-on-the-pretext-of-a-job-in-germany-money-paid-by-selling-wifes-jewelry-maharajganj-news-c-206-1-mhg1007-184866-2026-09-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: जर्मनी में नौकरी का झांसा देकर 1.70 लाख की ठगी, पत्नी के गहने बेचकर दिए थे रुपये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: जर्मनी में नौकरी का झांसा देकर 1.70 लाख की ठगी, पत्नी के गहने बेचकर दिए थे रुपये
विज्ञापन
पीड़ित ने थाने के सामने आत्मदाह की चेतावनी दी, भिटौली थाना क्षेत्र का मामला
पैसा मांगने पर एजेंट दे रहा जान से मारने की धमकी
भिटौली/महराजगंज। विदेश भेजने के नाम पर ठगी का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। कुशीनगर जिले के पडरौना निवासी एक युवक से जर्मनी में पाइप फिटर की नौकरी दिलाने के नाम पर 1.70 लाख रुपये की ठगी कर फर्जी वीजा और टिकट थमा दिया गया। पीड़ित ने आरोपी एजेंट के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। युवक के अनुसार उसने पत्नी के गहने और ब्याज पर रुपये लेकर आरोपी को दिए थे।
युवक के प्रार्थना पत्र के अनुसार प्रार्थी शैलेश शर्मा पुत्र जयराम शर्मा, निवासी चंद्रपुर, पोस्ट पाण्डेय देवरिया, थाना पडरौना, जनपद कुशीनगर ने पुलिस को बताया कि कुछ समय पहले उसकी मुलाकात भिटौली थाने के पास ऑफिस चलाने वाले कलीम खान पुत्र सदरूद्दीन निवासी पिपरिया, पोस्ट सोहरौना तिवारी से हुई थी। आरोपी ने स्वयं को विदेश भेजने वाला बड़ा एजेंट बताया था।
आरोप है कि कलीम खान ने युवक को जर्मनी में पाइप फिटर की नौकरी और हर महीने 85 हजार रुपये कमाने का लालच दिया। युवक ने वीजा, टिकट और मेडिकल के नाम पर कई बार में 1.70 लाख रुपये ऑनलाइन तरीके से आरोपी के मोबाइल नंबर पर भेजे। साथ ही अपना असली पासपोर्ट भी आरोपी को सौंप दिया। काफी समय बीतने के बाद आरोपी ने जब वीजा और टिकट की कॉपी दी तो पीड़ित को शक हुआ।
विज्ञापन
जांच करने पर पता चला कि एजेंट द्वारा दिया गया टिकट और वीजा पूरी तरह फर्जी था। पीड़ित का आरोप है कि जब उसने अपने रुपये वापस मांगे तो आरोपी ने पैसा लौटाने से साफ मना कर दिया और जान से मारने की धमकी दी। पीड़ित ने बताया कि उसने अपनी पत्नी की ज्वेलरी बेचकर और ब्याज पर पैसे लेकर आरोपी को दिए थे। पीड़ित ने चेतावनी दी है कि अगर उसका पैसा वापस नहीं मिला तो वह थाने के सामने आत्मदाह कर लेगा।
प्रभारी निरीक्षक सत्येंद्र कुमार राय ने बताया कि शिकायतकर्ता की तहरीर पर आरोपी कलीम खान के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की जा रही है।