फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   गैंगरेप का आरोपी पकड़ा

गैंगरेप का आरोपी पकड़ा

Tue, 17 Jul 2018 12:40 AM IST
Updated Tue, 17 Jul 2018 12:40 AM IST
विज्ञापन
गैंगरेप का आरोपी पकड़ा
गंगोह (सहारनपुर)। पुलिस ने नाबालिग से गैंगरेप के एक और आरोपी को गिरफ्तार किया। अब तक मामले में तीन आरोपी पकडे़ जा चुके हैं जबकि दो अभी भी फरार बताए हैं। इस मामले में मामले में विधायक नाहिद हसन पर भी पीड़िता और उसके परिजनों को धमकाने के आरोप लगे थे।
विज्ञापन

बता दें कि नगर निवासी एक व्यक्ति ने पांच लोगों पर 14 वर्षीय पुत्री के साथ जबरन गैंगरेप करने का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस ने मोहल्ला गुलाम औलिया निवासी दिलदार, मोहल्ला गुजरान निवासी बाबा इरफान, गांव खानपुर गुर्जर निवासी फरमान एवं शाहरुख और गांव धलापडा निवासी सरवर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर मुख्य आरोपी दिलदार को जेल भेज दिया था। अन्य आरोपियों पर पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की थी। पीड़ित ने सपा विधायक नाहिद हसन पर फोन पर धमकी देते हुए आरोपियों से फैसला करने का दबाव बनाने का आरोप लगाया था। धमकी की आडियो क्लीप भी वायरल हुई थी। पीड़िता और उसके पिता ने लखनऊ जाकर डीजीपी को पूरे मामले से अवगत कराते हुए कार्रवाई की मांग की थी। डीजीपी ने पुलिस को त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए थे। पुलिस ने पिछले 9 जुलाई को गैंगरेप के एक आरोपी गांव खानपुर निवासी फरमान को पकड़कर जेल भेज दिया था। कोतवाली निरीक्षक जितेंद्र कुमार ने बताया कि सोमवार को एक अन्य आरोपी गांव धलापडा निवासी सरवर पुत्र इरशाद को भी गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी का चालान कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed