फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   गोली भी मारी गई थी नफीस को

गोली भी मारी गई थी नफीस को

Thu, 15 Nov 2018 12:34 AM IST
Updated Thu, 15 Nov 2018 12:34 AM IST
विज्ञापन
गोली भी मारी गई थी नफीस को
सरसावा (सहारनपुर)। बदमाशों ने ग्राम बलवंतपुर में बाग ठेकेदार नफीस का गला रेतने के साथ उसके सीने में गोली भी मारी थी। फोरेंसिक टीम ने जब शर्ट हटाकर जांच की तो गोली लगने की जानकारी हुई। पुलिस को आशंका है कि पहले उसका गला रेता और फिर गोली मारी गई।
विज्ञापन

ग्राम सलेमपुर निवासी नफीस (32 वर्ष) पुत्र यासीन की हत्या करने के लिए बदमाशों ने गला रेतने के बाद गोली भी मारी थी। फोरेंसिक जांच में इसका खुलासा हुआ है। मंगलवार की रात को नफीस की बदमाशों ने उसके ठेके पर लिए गए बाग में ही हत्या कर दी थी। बदमाशों ने धारदार हथियार से उसका गला रेत डाला था। जब फोरेंसिक टीम द्वारा जांच की गई तो उसके सीने में गोली लगी पाई।
विज्ञापन

एसपी देहात विद्यासागर मिश्र ने बताया कि आशंका है कि नफीस का गला रेतने के बाद उसके सीने में गोली मारी गई, फिर उसका गला काट दिया गया। शव के पास से एक ब्लेड भी मिला है, लेकिन उससे गला काटा जाना संभव नहीं है। हालांकि अभी पोस्टमार्टम रिपोर्ट नहीं मिल सकी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही हत्या के बारे में सही पता चल सकेगा। नफीस को मंगलवार की रात को फोन करके घर से बुलाया गया और फिर उसकी धारदार हथियार से गला रेत कर एवं गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इस मामले में नफीस के पिता यासीन ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

--------
-- पिता ने दूर से पड़ा देखकर नशेड़ी समझा और छोड़ दिया
पिता यासीन का कहना था कि वह नफीस को तलाश करते हुए बाग तक पहुंचा था। दूर से उसे कोई बाग की मेड़ के पास पड़ा हुआ नजर आया। लेकिन उस समय उसने समझा कि कोई नशेड़ी नशा करके पड़ा हुआ है। लेकिन जब काफी देर तक फोन नहीं मिला तो वह दुबारा वहां पहुंचा, जहां नफीस का शव लहूलुहान हालत में पड़ा हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed