Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   Railways to run special trains for the major festivals of Diwali and Chhath

Ludhiana News: दिवाली और छठ महापर्व के लिए रेलवे चलाएगा स्पेशल ट्रेनें

Fri, 06 Nov 2026 07:11 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना
संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना Updated Fri, 06 Nov 2026 07:11 PM IST
विज्ञापन
Railways to run special trains for the major festivals of Diwali and Chhath
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

लुधियाना। उत्तर रेलवे के फिरोजपुर मंडल ने दिवाली और छठ महापर्व के लिए व्यापक योजना तैयार की है। इसका उद्देश्य लाखों रेल यात्रियों के सफर को आरामदायक और सुरक्षित बनाना है। मंडल रेल प्रबंधक संजीव कुमार ने लुधियाना रेलवे स्टेशन पर तैयारियों का खाका प्रस्तुत किया।
फिरोजपुर मंडल पूर्वांचल, बिहार और उत्तर प्रदेश जाने वाले यात्रियों के लिए 15 जोड़ी पूजा स्पेशल ट्रेनें चला रहा है। इन ट्रेनों के कुल 98 फेरे आयोजित किए जाएंगे। लुधियाना से छह, अमृतसर से पांच, फिरोजपुर कैंट से दो तथा जालंधर सिटी और छेहरटा से एक-एक जोड़ी ट्रेनें चलेंगी। यात्रियों की मांग पर तत्काल प्रभाव से अतिरिक्त गाड़ियां चलाने का विकल्प भी खुला रखा गया है। पूर्व दिशा की ओर नियमित रूप से चलने वाली 16 ट्रेनें भी जारी रहेंगी। इनमें से पांच रोजाना और शेष सप्ताह के विभिन्न दिनों में सेवाएं देंगी। अमृतसर, जालंधर सिटी, ढंडारी कलां और लुधियाना में विशाल अस्थायी प्रतीक्षा स्थल बनाए जा रहे हैं। लुधियाना में 2500 वर्गमीटर का सबसे बड़ा प्रतीक्षालय बन रहा है। ढंडारी कलां में 500, जालंधर सिटी में 400 और अमृतसर में 300 वर्गमीटर क्षेत्र आरक्षित है। फिरोजपुर कैंट-पटना और अमृतसर-बरौनी स्पेशल ट्रेनों में तृतीय वातानुकूलित श्रेणी के दो-दो अतिरिक्त डिब्बे जोड़े गए हैं।
विज्ञापन

पार्सल बुकिंग अस्थायी रूप से रोकी
स्टेशनों पर टिकट खिड़कियों और पूछताछ केंद्रों पर कर्मचारियों की संख्या बढ़ाई गई है। इससे यात्रियों को असुविधा नहीं होगी। भीड़ बढ़ने पर मोबाइल यूटीएस प्रणाली से मौके पर टिकट बांटे जाएंगे। स्टेशनों पर पारदर्शी घोषणा प्रणाली, डिस्प्ले बोर्ड और सहायता केंद्र सक्रिय रहेंगे। लुधियाना स्टेशन पर प्लेटफार्मों को भीड़मुक्त रखने के लिए पार्सल बुकिंग अस्थायी रूप से रोकी गई है। खानपान स्टालों पर खाद्य सामग्री की दरें और गुणवत्ता नियंत्रित रखने के सख्त निर्देश हैं। फिरोजपुर स्थित मंडल कार्यालय के 24 घंटे सक्रिय वार रूम से सीसीटीवी के माध्यम से सीधी नजर रखी जा रही है। यह निगरानी संपूर्ण मंडल की गतिविधियों और सुरक्षा पर केंद्रित है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed