{"_id":"6aedcc6587cb5b578e001772","slug":"wanted-militant-from-banned-pla-arrested-in-delhi-ashram-news-c-340-1-del1004-162379-2026-11-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi News: प्रतिबंधित पीएलए का वांछित उग्रवादी दिल्ली से गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi News: प्रतिबंधित पीएलए का वांछित उग्रवादी दिल्ली से गिरफ्तार
विज्ञापन
आरोपी मणिपुर में यूएपीए के दो मामलों में था वांछित
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा ने प्रतिबंधित संगठन पीपल्स लिबरेशन आर्मी (पीएलए) के एक कथित उग्रवादी मणिपुर के थांगमीबंद लौरोंगुरेल लीकाई निवासी आरके रेगन सिंह उर्फ गांधी को गिरफ्तार किया है। आरोपी मणिपुर के थौबल पुलिस थाने में गैरकानूनी गतिविधियां (रोकथाम) अधिनियम (यूएपीए) के तहत दर्ज दो मामलों में वांछित था। उसे दक्षिण दिल्ली के यूसुफ सराय इलाके से गिरफ्तार किया गया।
अपराध शाखा के पुलिस उपायुक्त हर्ष इंदौरा ने कहा कि उसे आगे की जांच और कानूनी कार्रवाई के लिए मणिपुर पुलिस की टीम को सौंप दिया है। उन्होंने बताया कि एक अधिकारी को तीन सितंबर को सूचना मिली थी कि प्रतिबंधित पीएलए का एक वांछित सदस्य दिल्ली में है। वरिष्ठ अधिकारियों को इसकी जानकारी दी, जिसके बाद आरोपी का पता लगाने और उसे गिरफ्तार करने के लिए एक टीम गठित की गई। वह कानून प्रवर्तन एजेंसियों से बच रहा था।
पुलिस ने बताया कि जांच के दौरान तकनीकी निगरानी से संकेत मिला कि आरोपी नई दिल्ली स्थित एम्स के आसपास हो सकता है। इसके बाद पुलिस टीम वहां पहुंची और पूछताछ की, लेकिन अस्पताल में उस नाम का कोई मरीज भर्ती नहीं मिला। इसके बाद पुलिस ने यूसुफ सराय के होटलों में तलाश तेज कर दी। साथ ही सफदरजंग एन्क्लेव और ग्रीन पार्क इलाकों में भी पूछताछ की गई। उपायुक्त इंदौरा ने बताया कि शुरुआत में पुलिस के पास आरोपी की तस्वीर नहीं थी, जिसके कारण उसकी पहचान करना मुश्किल हो रहा था। हालांकि, लगातार प्रयासों के बाद टीम ने यूसुफ सराय से पूर्वोत्तर भारत के निवासी दिखने वाले एक संदिग्ध व्यक्ति को पकड़ा।
विज्ञापन
शुरुआती पूछताछ के दौरान उसने अपनी गलत पहचान बताई और किसी भी उग्रवादी संगठन से संबंध होने से इन्कार किया। बाद में उसकी तस्वीर मणिपुर पुलिस के साथ साझा की गई, जिसने पुष्टि की कि वह वांछित आरोपी रेगन सिंह उर्फ गांधी ही है। पुलिस के अनुसार, पूछताछ के दौरान आरोपी ने बताया कि उसके चाचा पीएलए के संस्थापक सदस्यों में शामिल थे और बाद में वह खुद भी इस संगठन से जुड़ गया था। पुलिस ने उसकी पहचान प्रतिबंधित संगठन के सक्रिय कैडर के रूप में की है।