Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Mau Car converted ambulance smuggling one person arrested liquor 15 lakh another escapes consignment Bihar

मऊ: तस्करी के लिए कार को बनाया एंबुलेंस, 15 लाख के शराब के साथ एक गिरफ्तार, दूसरा भागा; बिहार ले जा रहे थे

Fri, 06 Nov 2026 06:19 PM IST
Aman Vishwakarma अमर उजाला नेटवर्क, मऊ।
अमर उजाला नेटवर्क, मऊ। Published by: Aman Vishwakarma Updated Fri, 06 Nov 2026 06:19 PM IST
सार

शराब तस्करी के लिए कार को स्टीकर लगाकर एंबुलेंस का रूप दिया गया था। पुलिस ने 15 लाख रुपये की अवैध अंग्रेजी शराब के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया, जबकि दूसरा फरार हो गया। आरोपी हरियाणा के फरीदाबाद से सस्ते दाम पर शराब खरीदकर बिहार ले जा रहे थे। कार से 45 पेटी में रखी 540 बोतल शराब बरामद हुई। दोनों आरोपी बिहार और गाजियाबाद के निवासी हैं।

विज्ञापन
Mau Car converted ambulance smuggling one person arrested liquor 15 lakh another escapes consignment Bihar
आरोपी और बरामद सामान के साथ पुलिस। - फोटो : संवाद

विस्तार

स्वाट, सर्विलांस और सरायलखंसी थाना पुलिस की संयुक्त टीम ने शुक्रवार की सुबह 5:40 बजे फर्जी एंबुलेंस में अवैध रूप से बिहार ले जाई जा रही 45 पेटी अंग्रेजी शराब बरामद की। इसकी कीमत 15 लाख रुपये थी। शराब हरियाणा से सस्ते दाम पर खरीदकर तस्करी की जा रही थी।

विज्ञापन




पुलिस ने मौके से नीरज को गिरफ्तार कर लिया, जबकि उसका साथी आदेश कुशवाहा वहां से भाग गया। नीरज के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस ने न्यायालय में पेश किया। सुनवाई के बाद वहां से न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। पुलिस ने शराब की पूरी खेप जब्त कर ली। 
विज्ञापन


मामले का खुलासा करते हुए एएसपी अनूप कुमार ने बताया कि सरायलखंसी थाना के बढुआ गोदाम में ताजोपुर के पास फोरलेन पर सुनसान जगह पर संदिग्ध हालत में एक एंबुलेंस खड़ी दिखाई दी। सुबह चेकिंग के लिए निकली पुलिस टीम ने पास जाकर उसकी जांच की, तो एंबुलेंस के अंदर भारी मात्रा में अवैध अंग्रेजी शराब रखी मिली। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

पुलिस ने की कार्रवाई

चालक की सीट पर बिहार प्रांत के गोपालगंज जिले के गोपालगंज थाना क्षेत्र के वृतिया हाल पता 25 फुटा रोड बौद्ध बिहार थाना बेवसिटी जनपद गाजियाबाद निवासी नीरज बैठा था, जो हरियाणा से कार चलाकर लाया था। पुलिस को करीब आता देख उसका साथी सेक्टर 11 कांशीराम आवास प्रताप बिहार थाना विजय नगर जनपद गाजियाबाद निवासी आदेश कुमार कुशवाहा वहां से भाग गया। 

पुलिस पूछताछ में नीरज ने बताया कि यह अवैध शराब उसके साथी आदेश कुमार कुशवाहा द्वारा हरियाणा के फरीदाबाद से कार में लोड करवाकर दी गई थी। रास्ते के खर्च के लिए उसे ऑनलाइन 11 हजार रुपये दिए थे। उसे इस खेप को बिहार प्रांत के बेगूसराय रेलवे स्टेशन के पास पहुंचाना था। वहां रिसीव करने वाले लोग आने वाले थे। काम पूरा होने के बाद उसे 20 हजार रुपये मेहनताना मिलने की बात तय हुई थी। किसी को शक न हो, इसलिए वाहन पर एंबुलेंस का रूप दे दिया था।

पुलिस से बचने के लिए बदलते रहे नंबर प्लेट
पकड़े गए वाहन की वास्तविक चेचिस संख्या और नंबर प्लेट कुछ और थी, लेकिन पुलिस और कानून से बचने के लिए शातिर तस्करों ने इस पर कई हथकंडे अपनाए थे। गाड़ी का वास्तविक नंबर प्लेट हटाकर, हरियाणा से चलते समय पंजाब प्रांत की नंबर प्लेट लगाई गई थी। इसके बाद उत्तर प्रदेश की सीमा में प्रवेश करने पर नंबर बदलकर बिहार प्रांत का नंबर प्लेट लगा दिया। साथ ही पुलिस चेकिंग से बचने के लिए कार पर एंबुलेंस का स्टीकर लगा दिए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed