Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Trailer runs over people stopped help injured youth two dead three injured trailer driver flees collision

यूपी: घायल युवक की मदद के लिए रुके लोगों को ट्रेलर ने रौंदा, दो की मौत, तीन घायल; टक्कर मारकर ट्रेलर चालक भागा

Fri, 06 Nov 2026 07:08 PM IST
Aman Vishwakarma अमर उजाला नेटवर्क, चंदाैली।
अमर उजाला नेटवर्क, चंदाैली। Published by: Aman Vishwakarma Updated Fri, 06 Nov 2026 07:08 PM IST
सार

सैयदराजा थाना क्षेत्र के बगही कुंभापुर के पास देर रात घायल कंटेनर चालक की मदद के लिए रुके लोगों को तेज रफ्तार ट्रेलर ने रौंद दिया। हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि तीन घायल हो गए। ट्रेलर चालक पिकअप को टक्कर मारकर फरार हो गया। दुर्घटना के बाद हाईवे पर करीब एक घंटे तक आवागमन बाधित रहा।

विज्ञापन
Trailer runs over people stopped help injured youth two dead three injured trailer driver flees collision
तबरेज और सरोज की फाइल फोटो। - फोटो : संवाद

विस्तार

बगहीं-कुंभापुर के पास बृहस्पतिवार की देर रात सड़क हादसे में घायल कंटेनर चालक की मदद के लिए पहुंचे लोगों को पीछे से आए तेज रफ्तार ट्रेलर ने रौंद दिया। इससे तबरेज आलम (22), सरोज सेठ (35) की मौके पर मौत हो गई, जबकि तीन गंभीर रूप से घायल हो गए। दुर्घटना के बाद ट्रेलर चालक पिकअप को टक्कर मारते हुए भाग गया। हादसे के चलते हाईवे पर करीब एक घंटे तक आवागमन प्रभावित रहा। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया और शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, चंदौली से बिहार की ओर टायर लादकर जा रहा तेज रफ्तार कंटेनर बृहस्पतिवार की रात अनियंत्रित होकर आगे चल रहे ट्रक से टकरा गया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कंटेनर का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और चालक केबिन में फंस गया। टक्कर की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और चालक को केबिन से बाहर निकालने का प्रयास करने लगे।

विज्ञापन
Trending Videos

सूचना पर पहुंची पुलिस

इसी दौरान पीछे से आ रहा ट्रेलर लोगों को नहीं देख सका और बचाव कार्य में जुटे लोगों को कुचलते हुए आगे निकल गया। भागने के प्रयास में उसने आगे चल रहे पिकअप को भी टक्कर मार दी। चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग जुटते, इससे पहले ही ट्रेलर चालक वाहन लेकर भाग गया।

ट्रेलर की चपेट में आने से बिहार के दुर्गावती थाना क्षेत्र के खजुरा गांव निवासी तबरेज आलम (22) पुत्र अकबर अंसारी और सैयदराजा थाना क्षेत्र के नौबतपुर निवासी सरोज सेठ (35) पुत्र प्रेम सेठ की मौत हो गई। वहीं, अरमान, इश्तियाक खान और पिकअप चालक पिंटू कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए।

सूचना पर सैयदराजा थानाध्यक्ष अशोक मिश्र पुलिस मौके पर पहुंचे। एनएचएआई की हेल्पलाइन टीम भी पहुंची। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया। टीम ने कंटेनर के केबिन में फंसे चालक को बाहर निकाला। हादसे के बाद हाईवे की एक लेन पर जाम की स्थिति बनी रही। रात एक बजे वाहनों का आवागमन सामान्य हो सका। इस संबंध में थानाध्यक्ष अशोक मिश्र ने बताया कि सड़क हादसे में दो लोगों की मौत हुई है। शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए गए हैं और क्षतिग्रस्त वाहनों को कब्जे में लेकर कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन

Trailer runs over people stopped help injured youth two dead three injured trailer driver flees collision
वाहनों के उड़े परखच्चे। - फोटो : संवाद

दूसरे को बचाने में खुद मौत के मुंह में चले गए सरोज और तबरेज
सड़क हादसे में जान गंवाने वाले सरोज सेठ सोने-चांदी के आभूषण बनाने का काम करते थे। बृहस्पतिवार को वह दोस्त के साथ वाराणसी गए थे। देर रात लौटने के बाद वाहन से उतरकर घर जाने के लिए निकले थे। इसी दौरान सड़क हादसा हो गया। दुर्घटना देखकर वह घायलों की मदद के लिए पहुंच गए। उन्हें क्या पता था कि दूसरों की जान बचाने की कोशिश उनकी ही जान चली जाएगी।

पिता प्रेम सेठ के तीन बेटों में सरोज दूसरे नंबर पर थे। उनकी शादी फरवरी 2023 में पूजा से हुई थी। दंपती की दो वर्ष की बेटी आर्या है। सरोज की मौत के बाद पिता प्रेम सेठ, मां और पत्नी का रो-रोकर बुरा हाल है। वहीं, खजुरा बाजार, दुर्गावती निवासी तबरेज आलम नौबतपुर में टायर में हवा भरने और पंचर बनाने का काम करते थे।

बृहस्पतिवार की रात वह खजुरा बाजार निवासी एक परिचित की तबीयत खराब होने पर उसे जिला अस्पताल ले गए थे। वहां उसे खाना देने के बाद देर रात घर लौट रहे थे। इसी दौरान हादसा हो गया। घायलों की मदद के लिए पहुंचे तबरेज की भी जान चली गई। उनकी मौत से परिवार में मातम छा गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed