Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   dsfgf

Noida News: तीन साल की वारंटी को छह साल बताकर ग्राहकों को थमाए फर्जी सर्टिफिकेट

Fri, 06 Nov 2026 07:28 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 06 Nov 2026 07:28 PM IST
विज्ञापन
dsfgf
- सेक्टर-135 की स्मार्ट स्कूल लिमिटेड की शिकायत पर अदालत के आदेश से प्राथमिकी दर्ज
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
नोएडा। एक्सप्रेसवे थाना क्षेत्र के सेक्टर-135 स्थित बीएन कॉरपोरेट पार्क की स्मार्ट स्कूल लिमिटेड कंपनी के नाम पर फर्जी वारंटी सर्टिफिकेट जारी करने का मामला सामने आया है। कंपनी के लीगल ऑफिसर की शिकायत पर अदालत के आदेश के बाद पुलिस ने गुजरात की फर्म और उसके प्रोपराइटर के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।

कंपनी के लीगल ऑफिसर परवेज आलम के मुताबिक, स्मार्ट स्कूल लिमिटेड इंटरएक्टिव फ्लैट पैनल और शैक्षिक तकनीकी उपकरणों की आपूर्ति करती है। अहमदाबाद स्थित एसएनएल टेक्नो इंडिया से कंपनी उत्पाद खरीदती है। इन उत्पादों पर स्मार्ट स्कूल लिमिटेड की ओर से तीन साल की वारंटी दी जाती है। आरोप है कि चार अगस्त 2026 को कंपनी को कुछ ग्राहकों के ईमेल मिले। इनमें उत्पादों के छह साल की वारंटी वाले सर्टिफिकेट संलग्न थे। जांच में पता चला कि इन सर्टिफिकेट पर जतिंदर ढल्ल नाम के व्यक्ति के हस्ताक्षर थे। उसे कंपनी का सीटीओ बताया गया था। कंपनी ने जांच के बाद स्पष्ट किया कि जतिंदर ढल्ल नाम का कोई व्यक्ति न तो वहां कार्यरत है और न ही कभी सीटीओ रहा है।
विज्ञापन


ग्राहकों को भ्रमित करने का आरोप : शिकायतकर्ता का आरोप है कि गुजरात की फर्म के प्रोपराइटर नमन शुक्ला ने ग्राहकों को भ्रमित करने और अनुचित लाभ कमाने के लिए कंपनी के नाम से फर्जी वारंटी सर्टिफिकेट तैयार कराए और उन्हें प्रसारित किया। अदालत के आदेश पर थाना एक्सप्रेसवे पुलिस ने एसएनएल टेक्नो इंडिया और उसके प्रोपराइटर नमन शुक्ला के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। एसीपी राकेश प्रताप सिंह ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article