फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   शादी से इंकार करने पर पिता ने ही की थी बेटी की हत्या

शादी से इंकार करने पर पिता ने ही की थी बेटी की हत्या

Sat, 25 Aug 2018 12:40 AM IST
Updated Sat, 25 Aug 2018 12:40 AM IST
विज्ञापन
शादी से इंकार करने पर पिता ने ही की थी बेटी की हत्या
बड़गांव (सहारनपुर)। ग्राम दल्हेड़ी में युवती की उसके पिता ने ही चुनरी से गला दबाकर हत्या की थी। बेटी का कसूर सिर्फ इतना था कि उसने शादी से इंकार कर दिया था। पिता उस पर जबरन शादी के लिए दबाव बना रहा था। अकेली पाकर पिता ने हत्याकांड को अंजाम दिया। पुलिस ने आरोपी पिता को गिरफ्तार कर हत्या का खुलासा कर दिया है।
विज्ञापन

गांव दल्हेड़ी में 18 अगस्त की रात को धर्मवीर की 21 वर्षीय बेटी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी। पुलिस ने पड़ोसियों की सूचना पर युवती के शव को घर से उस समय बरामद कर लिया जब परिजन उसके अंतिम संस्कार की तैयारी कर रहे थे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में युवती की गला दबाकर हत्या किए जाने की पुष्टि हुई थी। शुक्रवार को पुलिस ने युवती के पिता धर्मवीर को देवबंद रोड से गिरफ्तार करके युवती की इस हत्याकांड का खुलासा कर दिया।
विज्ञापन

पुलिस पूछताछ में धर्मवीर ने बताया कि वह बेटी की शादी करना चाहता था उसने कई अच्छे रिश्ते देखे, लेकिन उसकी बेटी लगातार शादी से इंकार कर देती थी। बेटी की इस बात से वह बहुत परेशान हो गया था। उस दिन उसकी पत्नी हरा चारा लेने चली गई और दोनों बेटे कालेज पढ़ने चले गए थे। घर में कोई नहीं था, उसकी बेटी चारपाई पर लेटी हुई थी। मौका पाकर उसने उसी की चुनरी से गला दबाकर उसकी हत्या कर दी। हत्या को आत्महत्या दिखाने के लिए उसने बेटी के शव को मकान की छत के सहारे रस्सी से लटका दिया। बाद में बेटी का अंतिम संस्कार की तैयारी कर रहा था। उससे पहले ही पुलिस पहुंच गई जिसे देखकर वह घर से फरार हो गया। पुलिस ने शुक्रवार को आरोपी धर्मवीर की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त रस्सी को बरामद कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

समझौते से मिले रुपये से करना चाह रहा था शादी
बड़गांव। जनवरी 2015 में बेटी के हत्यारोपी धर्मवीर ने गांव के ही चार लोगों पर बेटी के साथ अभद्रता एवं एससीएसटी एक्ट के तहत झूठा मुकदमा दर्ज कराया था। पुलिस ने चारों आरोपियों को गिरफ्तार करके जेल भेजा था। आरोप है कि बाद में धर्मवीर ने पैसे लेकर आरोपियों से समझौता कर लिया। फैसले एवं सरकार से मिली आर्थिक मदद के पैसे तथा बेटी की शादी को लेकर बाप बेटी में आए दिन कुछ न कुछ विवाद चला आ रहा था। पुलिस के मुताबिक आरोपी ने पुलिस को बताया कि फैसले में मिली रकम में से ढाई लाख रुपया फैसला कराने वाले हड़प गए। शेष बची रकम से वह बेेटी की शादी करना चाहता था, जिसके लिए सामान की खरीदारी भी कर ली गई थी, लेकिन उसकी बेटी शादी करने से इंकार करती रही। गुस्से में आकर उसने अपनी बेटी की हत्या कर दी। थाना प्रभारी संजीव कुमार ने बताया कि लड़की शादी करने से इसलिए मना कर रही थी कि शादी के बाद उसके ससुराल वाले उसे जिंदगी भर ताना मारकर परेशान करते रहेंगे।

---------------------
-- पहले नशा किया, फिर बेटी की हत्या की
बडग़ांव। पुलिस के अनुसार बेटी की हत्या के बाद पहले गांव के ही एक व्यक्ति के यहां से शराब खरीदी। बाद में बेटी के शव को ठिकाने लगाने के लिए अपने पड़ोसी नरेश के साथ मकान की छत पर बैठकर जमकर शराब पी। उसके बाद नशे में ही श्मशान तक उपले और लकड़ी तक पहुंचवा दी थी, लेकिन इससे पहले पुलिस मौके पर पहुंच गई और आरोपी घर छोड़कर भाग निकले थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed