{"_id":"5b8c2c9442c79210c7581e14","slug":"131535913108-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिना बिल का माल पकड़ा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बिना बिल का माल पकड़ा
Updated Mon, 03 Sep 2018 12:01 AM IST
विज्ञापन
बिना बिल का माल पकड़ा
सहारनपुर। वाणिज्यकर विभाग के सचल दल ने उत्तराखंड जा रहे एक पिकप वाहन को पकड़ा। इसमें करीब 2,56,600 रुपये का माल बिना बिल के पाया गया। भौतिक सत्यापन कर जुर्माना वसूला जाएगा।
कर अपवंचन की सूचना पर वाणिज्यकर विभाग की सचल दल के असिस्टेंट कमिश्नर रमेश सिंह ने यह वाहन पकड़ा। जांच के दौरान इसमें हार्डवेयर, पैकिंग, मैटीरियल, वैक्यूम मशीन, हैंड ग्राइंडर आदि सामान बिना बिल का ही पाया गया। इसमें सामान के 82 नग थे। वाणिज्यकर विभाग के एडिशनल कमिश्नर ग्रेड-2 विनय अस्थाना ने बताया कि पिकप में लदे माल का भौतिक सत्यापन हो गया है। अब टैक्स और जुर्माना वसूलने की कार्रवाई की जाएगी।