{"_id":"5aee036e4f1c1b9e098b846e","slug":"121525547886-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेटी के हत्यारोपियों पर धमकी देने का आरोप","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बेटी के हत्यारोपियों पर धमकी देने का आरोप
Updated Sun, 06 May 2018 12:52 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहारनपुर। एक विवाहिता की हत्या के आरोपी ससुरालियों पर परिजनों ने पैरवी करने पर हत्या की धमकी देने का आरोप लगाया है।
थाना जनकपुरी के चकहरेटी निवासी सुशील कुमार के अनुसार उसने अपनी बेटी की शादी 10 वर्ष पूर्व थाना सरसावा के बीदपुर के प्रवीण कुमार के साथ की थी। उसकी 9 साल की पुत्री और 6 साल का पुत्र है। सुशील का आरोप है कि उसकी बेटी को पति, चचिया ससुर, जेठ, जेठानी परेशान करते थे। आरोपियों ने 23 मार्च को उसकी बेटी की गला घोंटकर हत्या कर दी थी। जिसका मुकदमा थाना सरसावा में दर्ज है। आरोपियों में से केवल प्रवीण ही अभी तक गिरफ्तार किया जा सका है। उसकी नौ साल की पुत्री क्रिस्टीना के पुलिस ने 164 के बयान कराए तो उसने इन चारों हत्यारोपियों के अलावा दो अन्य भी नाम बताए। जिसके बाद से फरार पांचों हत्यारोपी मामले में पैरवी करने पर उसे और उसके पूरे परिवार को खत्म करने की धमकी दे रहे हैं। सुशील कुमार ने एसएसपी को प्रार्थना पत्र देकर शेष आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की है।