{"_id":"5a1865c84f1c1b193e8b4a2f","slug":"121511548360-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीएम की रैली के लिए पुलिस ने तैयार किया सुरक्षा चक्र","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सीएम की रैली के लिए पुलिस ने तैयार किया सुरक्षा चक्र
Updated Sat, 25 Nov 2017 12:02 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहारनपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की 26 सितंबर को होने वाली रैली के लिए पुलिस ने कड़ी सुरक्षा का चक्र तैयार किया है। करीब 500 पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों के अलावा तीन कंपनी पीएसी एवं एक कंपनी सीआरपीएफ की लगाई गई है।
चुनावी रैली गांधी पार्क में होने जा रही है। इस दौरान मुख्यमंत्री की सुरक्षा को लेकर पुलिस ने कड़े प्रबंध किए हैं। सुरक्षा चक्र में 12 पुलिस क्षेत्राधिकारी, 4 एएसपी, 16 थानाध्यक्ष, 100 उप निरीक्षक, 450 कांस्टेबल, 3 कंपनी पीएसी और एक कंपनी सीआरपीएफ की लगाई जा रही है। एसपी सिटी प्रबल प्रताप सिंह ने बताया कि मुख्यमंत्री की सुरक्षा के लिए पुलिस की व्यवस्था कर ली गई है। प्रमुख स्थानों पर पुलिस सुरक्षा रहेगी। रूट डायवर्जन किया जाएगा, जिससे शहर में जाम की स्थिति न बन सके।
चार स्थानों पर की गई पार्किंग व्यवस्था
मुख्यमंत्री की रैली में आने वाले वाहनों के लिए शहर में चार स्थानों पर पार्किंग की व्यवस्था की गई है। अंबाला रोड, सरसावा की ओर से आने वाले वाहनों के लिए गुघाल मेला के सांस्कृतिक स्थल पर पार्किंग रहेगी। दूसरी पार्किंग व्यवस्था माल गोदाम रोड पर की गई है जहां देहरादून, छुटमलपुर की ओर से वाहनों को पार्क कराया जाएगा। तीसरी, पार्किंग गंगोह प्राइवेट बस स्टैंड पर रहेगी। जबकि, चौथी पार्किंग व्यवस्था जनमंच के पार्किंग स्थल पर रहेगी। जनमंच पार्किंग स्थल पर सिर्फ वीवीआईपी के वाहनों की पार्किंग व्यवस्था रहेगी।