{"_id":"5c461af6bdec220c2959d113","slug":"111548098294-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सोशल मीडिया के जरिए ब्लैकमेल करने का आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सोशल मीडिया के जरिए ब्लैकमेल करने का आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहारनपुर। नाम छिपाकर व्हाट्सएप पर लड़कियों से चैटिंग करके उनकी वीडियो रिकार्ड करके ब्लैकमेल करने के आरोपी को पुलिस ने देहरादून से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के मोबाइल फोन से कई लड़कियों की आपत्तिजनक फोटो एवं वीडियो भी मिली हैं।
नगर कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ला निवासी व्यक्ति ने शिकायत की कि एक युवक उसकी लड़की को ब्लैकमेल कर रहा है। उसकी आपत्तिजनक वीडियो बनाकर इंटरनेट पर डालने की धमकी दे रहा है। पुलिस ने आरोपी खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर उसको ट्रेस करना शुरू कर दिया। पुलिस ने देहरादून में दबिश देकर मोहल्ला लक्खीबाग से आरोपी सगीर खान को गिरफ्तार कर लिया। सगीर ने सोशल मीडिया पर राहुल के नाम से एकाउंट बना रखा है। पुलिस ने आरोपी के मोबाइल फोन की जांच की तो उसमें कई लड़कियों के आपत्तिजनक फोटो एवं वीडियो मिले। नगर कोतवाली के वरिष्ठ उपनिरीक्षक वीरेश गिरि ने बताया कि आरोपी अपना असली नाम छुपाकर लड़कियों को अपने जाल में फंसाता था। उनसे पहले कई दिनों तक व्हाट्सएप पर चैटिंग करता था। उसके बाद वीडियो कॉल शुरू कर देता था। उनकी आपत्तिजनक वीडियो रिकॉर्ड करने के बाद उन्हें ब्लैकमेल करना शुरू कर देता था और अश्लीलता कराता था।