Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Fatehpur Unidentified vehicle hits bike bank cashier died accident occurred while returning home from duty

फतेहपुर: अज्ञात वाहन ने बाइक को मारी टक्कर, बैंक कैशियर की मौत, ड्यूटी से घर लौटते समय हादसा, परिजन बेहाल

Wed, 04 Nov 2026 01:55 PM IST
Himanshu Awasthi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर Published by: Himanshu Awasthi Updated Wed, 04 Nov 2026 01:55 PM IST
सार

Fatehpur News: छिवलहा स्थित बैंक में तैनात कैशियर की भीषण सड़क हादसे में मौत हो गई। मंगलवार शाम बैंक ड्यूटी के बाद बाइक से घर लौटते समय हुसैनगंज थाना क्षेत्र के मथैयापुर मोड़ के पास एक अज्ञात तेज रफ्तार वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी थी।

विज्ञापन
Fatehpur Unidentified vehicle hits bike bank cashier died accident occurred while returning home from duty
सांकेतिक  - फोटो : amar ujala

विस्तार

फतेहपुर जिले के बिंदकी क्षेत्र निवासी व छिवलहा स्थित एक बैंक की शाखा में कार्यरत कैशियर अविनाश कुमार (41) की मंगलवार शाम हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे में मौत हो गई। वह शाम को बैंक की ड्यूटी समाप्त कर अपनी बाइक से घर लौट रहे थे।

विज्ञापन

तभी हुसैनगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत मथैयापुर मोड़ के समीप किसी अज्ञात तेज रफ्तार वाहन ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर के बाद वह काफी देर तक सड़क पर तड़पते रहे। परिजनों द्वारा गंभीर हालत में उन्हें कानपुर के रीजेंसी अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान देर रात उन्होंने दम तोड़ दिया।

विज्ञापन
Trending Videos

सब इंस्पेक्टर का पद छोड़कर बैंक में पाई थी नियुक्ति
जानकारी के अनुसार, बिंदकी कोतवाली क्षेत्र के नाथूखेड़ा गांव निवासी अविनाश कुमार (41) पांच माह पहले पुलिस विभाग से सब इंस्पेक्टर का पद छोड़कर बैंक में नियुक्ति पाई थी। वह छिवलहा स्थित एक बैंक में  कैशियर थे। ड्यूटी से लौटते समय हुसैनगंज थाना क्षेत्र में मथैयापुर मोड़ के पास किसी वाहन की चपेट में आने से दुर्घटना का शिकार हुए।

विज्ञापन

काफी देर तक सड़क पर तड़पते रहे
बैंक शाखा प्रबंधक आकाश श्रीवास्तव ने बताया कि मंगलवार को अविनाश शाम पांच बजे के बाद बाइक से बैंक से निकले थे। उन्हें शाम को हादसे की सूचना मिली। फोन करने वाले व्यक्ति ने उन्हें एंबुलेंस से सीएचसी पहुंचाया। इस दौरान काफी देर तक वह सड़क पर तड़पते रहे। सीएचसी से मेडिकल कॉलेज अलीपुर ले गए।

विज्ञापन

अयोध्या में एसआई थे अविनाश, पत्नी है टीचर
यहां परिजन पहुंचे। हालत गंभीर होने पर परिजन उन्हें लेकर कानपुर रिजेंसी ले गए थे। बिंदकी के नाथू खेड़ा गांव के रहने वाले अविनाश कुमार उमराव काफी समय से बिंदकी कस्बे में नई कॉलोनी में रहते थे। पिता राम नारायण वर्मा  सेवानिवृत्ति अध्यापक हैं।उनकी मां प्रेमवती एएनएम के पद से सेवानिवृत्त हैं।

एसआई भर्ती परीक्षा-2022 में सफलता हासिल की
अविनाश की शादी 2018 में रेनू के साथ हुई थी। रेनू मलवां ब्लॉक में सरकारी टीचर के पद पर तैनात हैं। उनकी दो बच्चे हैं। बेटी आरोही (6) और बेटा अक्षांश (5) है। अविनाश भारतीय नौसेना में सेवा देने के बाद वर्ष 2020 में रिटायर हुए थे। इसके बाद उन्होंने उत्तर प्रदेश पुलिस में एसआई भर्ती परीक्षा-2022 में सफलता हासिल की और अयोध्या जिले में सब इंस्पेक्टर के पद पर तैनात हो गए।

28 जून को सब इंस्पेक्टर के पद से इस्तीफा दे दिया
अयोध्या में करीब तीन वर्ष तक सब-इंस्पेक्टर के रूप में सेवा देने के दौरान ही बैंक की परीक्षा दी। उनका चयन इंडियन बैंक में क्लर्क के पद पर हो गया। अपने जिले में नौकरी मिलने पर अविनाश ने 28 जून को सब इंस्पेक्टर के पद से इस्तीफा दे दिया। वह प्रतिदिन अपने घर से करीब 60 किमी दूर बैंक आते-जाते थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed