Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Banda Teenage girl climbs ht tower along banks of Ken River police bring her down safely after persuasion

बांदा: केन नदी किनारे हाईटेंशन टावर पर चढ़ी किशोरी, पुलिस ने घंटों समझाकर सुरक्षित उतारा, अपहरण का दर्ज था केस

Wed, 04 Nov 2026 03:02 PM IST
Himanshu Awasthi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा Published by: Himanshu Awasthi Updated Wed, 04 Nov 2026 03:02 PM IST
सार

Banda News: मटौंध थाना क्षेत्र अंतर्गत पहाड़िया भूरागढ़ गांव में पारिवारिक विवाद के चलते घर से निकली 17 वर्षीय किशोरी दीपिका बुधवार सुबह केन नदी के पास हाईटेंशन बिजली के टावर पर चढ़ गई। मंगलवार रात बहनों के बीच हुए झगड़े के बाद किशोरी घर से चली गई थी, जिस पर परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने अपहरण का मुकदमा दर्ज किया था।

विज्ञापन
Banda Teenage girl climbs ht tower along banks of Ken River police bring her down safely after persuasion
केन नदी किनारे हाईटेंशन टावर पर चढ़ी किशोरी - फोटो : amar ujala

विस्तार

बांदा जिले में दो बहनों के बीच हुए विवाद के बाद घर से निकली 17 वर्षीय किशोरी बुधवार सुबह केन नदी के पास हाईटेंशन बिजली के टावर पर चढ़ गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने काफी देर तक समझाने-बुझाने के बाद उसे सकुशल नीचे उतार लिया। किशोरी के लापता होने पर पिता की तहरीर पर पुलिस ने अपहरण की आशंका में एक युवक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की थी।

विज्ञापन

मटौंध थाना क्षेत्र के पहाड़िया भूरागढ़ गांव निवासी राजकुमार निषाद की बेटियों दीपिका और काजल के बीच मंगलवार को विवाद हो गया था। इसके बाद दीपिका (17) नाराज होकर रात करीब नौ बजे घर से चली गई। परिजनों ने उसकी तलाश की, लेकिन पता नहीं चला। रात 10:27 बजे पिता ने डायल 112 पर सूचना दी। पुलिस ने भूरागढ़, केन नदी पुल, घाट, किला, रोडवेज बस स्टॉप और रेलवे स्टेशन पर तलाश की।

विज्ञापन
Trending Videos






पिता की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज
पुलिस ने बुधवार रात लगभग तीन बजे पिता की तहरीर पर साहिल पुत्र रमेश वर्मा निवासी भूरागढ़ के खिलाफ बीएनएस की धारा 137(2) के तहत रिपोर्ट दर्ज की। सुबह करीब नौ बजे पुलिस को सूचना मिली कि केन नदी के पास हाईटेंशन लाइन के टावर पर एक किशोरी चढ़ी है। चौकी प्रभारी भूरागढ़ अरविंद कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। किशोरी ने अपनी पहचान दीपिका के रूप में बताई।

विज्ञापन

पुलिस ने सुरक्षित नीचे उतार लिया
पुलिसकर्मियों ने काफी देर तक समझाया, जिसके बाद उसे सुरक्षित नीचे उतार लिया गया। पूछताछ में किशोरी ने बताया कि माता-पिता की डांट से नाराज होकर वह घर से चली गई थी। रात में केन नदी पुल के आसपास छिपी रही और सुबह टावर पर चढ़ गई। पुलिस का कहना है कि किशोरी की सुरक्षा सुनिश्चित करते हुए उसे नीचे उतारा गया है। दर्ज मुकदमे में आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed