Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   Threat to Ludhiana court and schools warning target Diljit Dosanjh Rahul Gandhi

लुधियाना अदालत और स्कूलों को दहलाने की धमकी: दिलजीत दोसांझ और राहुल गांधी को भी निशाने पर लेने की चेतावनी

Wed, 04 Nov 2026 02:00 PM IST
Nivedita संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना
संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना Published by: Nivedita Updated Wed, 04 Nov 2026 02:00 PM IST
सार

संदेश में 27 नवंबर को प्रस्तावित एक सार्वजनिक समागम में भी सिलसिलेवार विस्फोट की धमकी दी गई है। इसके अलावा, गायक दिलजीत दोसांझ और कांग्रेस नेता राहुल गांधी को भी गंभीर परिणाम भुगतने की चेतावनी दी गई है।

विज्ञापन
Threat to Ludhiana court and schools warning target Diljit Dosanjh Rahul Gandhi
लुधियाना पुलिस - फोटो : संवाद

विस्तार

लुधियाना जिला अदालत परिसर को बम से उड़ाने की धमकी दी गई है। ईमेल में दोपहर 2:11 बजे अदालत परिसर के भीतर आईईडी विस्फोट करने का दावा किया गया। संदेश में विभिन्न शैक्षणिक संस्थानों को भी लहूलुहान करने की बात कही गई है।
विज्ञापन


पत्र में स्कूलों में धमाके के लिए दोपहर 1:11 बजे का समय निर्धारित किया गया था और अभिभावकों को अपने बच्चों की हिफाजत के प्रति आगाह किया गया है। संदेश में 27 नवंबर को प्रस्तावित एक सार्वजनिक समागम में भी सिलसिलेवार विस्फोट की धमकी दी गई है। इसके अलावा, गायक दिलजीत दोसांझ और कांग्रेस नेता राहुल गांधी को भी गंभीर परिणाम भुगतने की चेतावनी दी गई है।
विज्ञापन


धमकी के अंत में 'खालिस्तान नेशनल आर्मी' और 'बब्बर खालसा' जैसे प्रतिबंधित संगठनों समेत कई संदिग्ध व्यक्तियों के नाम हैं। घटना के बाद से ही पुलिस प्रशासन और साइबर जांच एजेंसियां पूरी तरह मुस्तैद हो गई हैं तथा ईमेल के आईपी एड्रेस को खंगालने में जुट गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed