{"_id":"5be1d9dfbdec226974557dc9","slug":"101541528031-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवती को ले जाने के लिए बाइक लूटी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
युवती को ले जाने के लिए बाइक लूटी
Updated Tue, 06 Nov 2018 11:43 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहारनपुर। युवती को ले जाने के लिए अंबाला से कार लेकर एक युवक जनकपुरी थाना क्षेत्र के एक मोहल्ले में पहुंचा। युवती को ले जाते समय कार खराब हो गई तो तमंचे से आतंकित कर एक बाइक लूट ली और युवती को लेकर फरार हो गया। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है।
मंगलवार दोपहर अंबाला से एक युवक अपने दो अन्य साथियों के साथ कार लेकर सहारनपुर पहुंचा और जनकपुरी थाना क्षेत्र की एक युवती को अपने साथ ले जाने लगा, लेकिन कुछ लोगों ने उसे देख लिया और उसका पीछा करना शुरू कर दिया। जिससे बचने के लिए आरोपी ग्राम मनोहरपुर में पहुंच गया। लेकिन वहां पहुंचकर कार पंचर हो गई। कार में एक लड़की और तीन लड़कों को देख लोगों एकत्रित होने शुरू हो गए। इसी बीच मोहल्ला शारदा नगर निवासी अरविंद वहां अपने भाई के पास से अपने घर आ रहा था। बाइक को देखते ही आरोपी ने तमंचा निकाल कर उसे आतंकित कर दिया और बाइक लूट ली। आरोपी ने अरविंद का वहां से भगा दिया और आरोपी युवक अपने साथ युवती और दोनों साथियों को एक ही बाइक पर बैठाकर फरार हो गया। जबकि कार को मनोहरपुर में ही छोड़ दिया। अरविंद ने मामले की सूचना सदर कोतवाली को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और कार को कब्जे में ले लिया। कार के बारे में जानकारी की गई तो कार अंबाला की निकली। सदर कोतवाली प्रभारी अशोक सोलंकी ने बताया कार के नंबर से आरोपी की पहचान कर ली गई है। आरोपी अंबाला निवासी मोहित है। शीघ्र ही आरोपियों को पकड़ लिया जाएगा।