फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Cold weather is making throats tight, young people are short of breath

Saharanpur News: सर्द मौसम में जकड़ रहा गला, युवाओं की फूल रही सांस

Sun, 28 Dec 2025 01:03 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 28 Dec 2025 01:03 AM IST
विज्ञापन
Cold weather is making throats tight, young people are short of breath
जिला अस्पताल की ओपीडी पर बच्चे के साथ दवा लेने पहुंचे परिजन
- सांस लेने में बेचैनी, घबराहट व थकान के साथ गले में दर्द के मामले बढ़े
विज्ञापन

- चिकित्सक बढ़ती सर्दी में विशेष सावधानी बरतने की दे रहे हैं सलाह
संवाद न्यूज एजेंसी
सहारनपुर। सर्दी और घने कोहरे से सांस के मरीजों के साथ ही युवाओं की सांस फूल रही है। चिकित्सकों के मुताबिक, युवा सांस फूलने, गले में जकड़न और दर्द की शिकायत लेकर सरकारी व निजी अस्पताल में पहुंच रहे हैं। चिकित्सक बढ़ती सर्दी में विशेष सावधानी बरतने की सलाह दे रहे हैं।

तापमान में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है। न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस के इर्द-गिर्द चल रहा है। तापमान गिरने से सांस, अस्थमा और दिल के मरीजों की तकलीफ बढ़ गई है। जिला अस्पताल के फिजिशियन डॉ. अनिल वोहरा ने बताया कि सर्दियों में सांस के मरीजों की संख्या बढ़ जाती है। जैसे-जैसे सर्दी का प्रकोप बढ़ रहा है वैसे-वैसे सांस के मरीज बढ़ रहे। युवा भी चपेट में आए हैं। सांस लेने पर गले और सीने में दर्द, थोड़ी दूर पैदल चलने, सुबह जागने या रात में बाथरूम करने के लिए उठने पर सांस फूलने की समस्या लेकर पहुंच रहे। नस, मांसपेशियों पर अतिरिक्त दबाव पड़ने से तकलीफ हो रही है। ऑक्सीजन की भरपूर मात्रा न मिलने से गहरी सांस लेनी पड़ रही है।
विज्ञापन

--------- ऐसे करें बचाव
- ब्लड प्रेशर व दिल के मरीज दवा नियमित रूप से लेते रहें।
- कोहरे में सुबह-शाम सर्द हवा में टहलने से बचें।
- गर्म कपड़े पहनें और मौसमी फल, सब्जी खाएं।
- ब्लड प्रेशर, ब्लड शुगर की जांच कराएं।
- सुबह-शाम गुनगुना पानी पिएं। पौष्टिक भोजन खाएं।
- असामान्य लक्षण सांस फूलना, सीने में दर्द, बेचैनी या अधिक पसीना आने पर चिकित्सक से सलाह लें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed