{"_id":"5bfee075bdec22419975ad2c","slug":"71543430261-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मिल जल्द चालू कराने की मांग को लेकर किसानों का हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मिल जल्द चालू कराने की मांग को लेकर किसानों का हंगामा
Updated Thu, 29 Nov 2018 12:07 AM IST
विज्ञापन
गागलहेड़ी (सहारनपुर)। दया शुगर मिल में हुए हादसे के बाद मिल बंद होने से नाराज किसानों ने हंगामा किया। किसान मिल को जल्द से जल्द चलाने की मांग कर रहे थे। हंगामे के चलते सीओ सदर कई थानों की पुलिस लेकर मौके पर पहुंचे। इसके बाद एसडीएम पहुंचे और प्रबंधन से वार्ता के बाद किसानों के बीच 16 घंटे के अंदर मिल चलाने की घोषणा की जिसके बाद किसान शांत हुए।
दया शुगर मिल में मंगलवार रात बायलर फटने की घटना के बाद मिल का सभी कार्य ठप हो गया। इसकी सूचना जैसे ही बुधवार की सुबह किसानों को मिली तो उनमें आक्रोश पैदा हो गया। इसके बाद किसान मिल पर इकट्ठा होना शुरू हो गए। दोपहर के वक्त किसानों ने हंगामा करते हुए मिल को जल्द से जल्द चालू कराने की मांग की। किसानों के रुख को देखते हुए सीओ सदर चौब सिंह फतेहपुर, बिहारीगढ़, नागल और गागलहेड़ी पुलिस को लेकर मौके पर पहुंचे और किसानों को समझाने का प्रयास किया। किसान नहीं माने तो एसडीएम सदर परमानंद झा मौके पर पहुंचे। इसके बाद एसडीएम ने किसानों से वार्ता की और फिर मिल प्रबंधन से। मिल प्रबंध तंत्र से बातचीत करके किसानों को 16 घंटे के अंदर मिल चलाने का आश्वासन एसडीएम ने दिया। इसके बाद किसान शांत हो गए।
एसडीएम परमानंद झा ने बताया कि हादसा होने की वजह से मिल को बंद करना पड़ा है। त्रिवेणी शुगर मिल के इंजीनियरों को बुला कर बायलर की ट्यूब को बदला जा रहा है जिसके लिए कम से कम आठ घंटे का समय चाहिये लेकिन मिल प्रबंध तंत्र ने बायलर को चालू करने के लिये 16 घंटे का समय लिया है जो किसानों को बता दिया गया है। सभी किसान सहमत हो गए हैं।