{"_id":"6b083e217cc8a297f80c04e7","slug":"up-racket-producing-fake-oxytocin-injections-used-to-increase-the-size-of-vegetables-busted-accused-arrested-2026-11-26","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"यूपी: सब्जियों का आकार बढ़ाने वाला नकली ऑक्सीटॉसिन इंजेक्शन बनाने का भंडाफोड़, 3200 बोतल समेत आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: सब्जियों का आकार बढ़ाने वाला नकली ऑक्सीटॉसिन इंजेक्शन बनाने का भंडाफोड़, 3200 बोतल समेत आरोपी गिरफ्तार
Thu, 26 Nov 2026 07:42 PM IST
Mohd Mustakim
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
Published by: Mohd Mustakim
Updated Thu, 26 Nov 2026 07:42 PM IST
सार
Meerut News: मेरठ एसटीएफ ने सहारनपुर के गंगोह में छापा मारकर भूरा को गिरफ्तार कर लिया। वह किराए के मकान में नकली इंजेक्शन बना रहा था। इसकी सप्लाई मेरठ, मुजफ्फरनगर, शामली, सहारनपुर समेत आसपास के कई जिलों में की जा रही थी।
विज्ञापन
बरामद माल।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
एसटीएफ मेरठ की टीम ने सहारनपुर में नकली ऑक्सीटॉसिन इंजेक्शन बनाने और सप्लाई करने वाले आरोपी गंगोह के कुंडा कला गांव निवासी भूरा को गिरफ्तार कर लिया। टीम ने सहारनपुर देहात क्षेत्र की दानिश कॉलोनी में किराए के मकान पर छापा मारकर 3200 बोतल ऑक्सीटॉसिन इंजेक्शन बरामद किए हैं। इसके अलावा इंजेक्शन बनाने में इस्तेमाल होने वाला कच्चा माल भी मिला है। बरामद माल की कीमत 10 लाख रुपये से अधिक बताई गई है। आरोपी लंबे समय से नकली इंजेक्शन बनाने का काम कर रहा था। वह सहारनपुर, मुजफ्फरनगर, मेरठ समेत आसपास के जिलों में इसकी सप्लाई कर रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos
एसटीएफ एएसपी बृजेश सिंह के अनुसार, टीम ने गंगोह निवासी भूरा के ठिकाने पर कार्रवाई की। आरोपी दानिश कॉलोनी में किराये के मकान में रहकर नकली ऑक्सीटॉसिन इंजेक्शन तैयार कर रहा था। तलाशी के दौरान 200 मिलीलीटर की 3200 बोतलें बरामद हुईं। इसके साथ ही इंजेक्शन तैयार करने में इस्तेमाल होने वाला कच्चा माल और अन्य सामग्री भी मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह काफी समय से नकली इंजेक्शन बनाने का काम कर रहा है। एक बोतल को करीब 100 रुपये में बेचा जाता था। एसटीएफ एएसपी के मुताबिक, ऑक्सीटॉसिन इंजेक्शन का इस्तेमाल सब्जियों का आकार बढ़ाने के लिए किया जा रहा था। विशेष रूप से गाजर, मूली, लौकी और तुरई जैसी सब्जियों में इसका इस्तेमाल किया जाता था। इसके अलावा पशुओं को इंजेक्शन लगाकर दूध का उत्पादन बढ़ाने और फलों का आकार बढ़ाने के लिए भी इसका इस्तेमाल किए जाने की जानकारी मिली है।
मोबाइल में मिले कई संदिग्धों के नंबर
एसटीएफ एएसपी ने आरोपी के मोबाइल फोन की जांच शुरू कर दी है। मोबाइल में कई संदिग्ध लोगों के नंबर मिले हैं। इन लोगों के माध्यम से आरोपी इंजेक्शन खरीदने और बेचने का काम करता था। पुलिस अब इन नंबरों के आधार पर सप्लाई नेटवर्क खंगाल रही है। इसके अलावा आरोपी के बैंक खातों की भी जांच की जा रही है, ताकि लंबे समय से चल रहे इस कारोबार में हुए लेनदेन का पता लगाया जा सके।

कई जिलों में फैला है नेटवर्क
एसटीएफ एएसपी के अनुसार इस अवैध कारोबार में अकेला आरोपी शामिल नहीं है। गिरोह में कई अन्य लोगों की भूमिका भी सामने आ रही है। पूछताछ और मोबाइल में मिले नंबरों के आधार पर अन्य आरोपियों की पहचान की जा रही है। एसटीएफ उनकी गिरफ्तारी की तैयारी में जुटी है। जांच में यह भी पता लगाया जा रहा है कि नकली इंजेक्शन किन-किन व्यापारियों और लोगों तक पहुंचाए गए और अब तक कितनी मात्रा में इनकी सप्लाई की जा चुकी है।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन