फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   शोक की लहर

शोक की लहर

Sun, 29 Jul 2018 01:20 AM IST
Updated Sun, 29 Jul 2018 01:20 AM IST
विज्ञापन
शोक की लहर
नकुड़। गंगोह के मोहल्ला सराय में मकान गिरने से नकुड़ निवासी पति-पत्नी व चार बच्चों की मौत से नगर में शोक की लहर है। दोपहर जैसे ही एक ही परिवार के छह लोगों के शव नगर में पहुंचे तो मोहल्ला कुरैशियान में लोगों का तांता लग गया। गंगोह विधायक प्रदीप चौधरी, सपा के पूर्व जिलाध्यक्ष चौधरी जगपाल दास, पालिका चेयरमैन शाहनवाज खान, कांग्रेस नेता नोमान मसूद, भाजपा नेता पवन सिंह राठौर, सपा जिला उपाध्यक्ष चौ. कुंवरपाल राठी आदि नेताओं ने मृतक परिवार को ढांढ़स बंधाया तथा सरकार से हर संभव मदद दिलाने का आश्वासन दिया। बता दें कि नकुड़ के मोहल्ला कुरैशियान निवासी फैजान परिवार के साथ कुछ दिनों से गंगोह के मोहल्ला सराय में रहता था तथा वहीं पर मजदूरी कर अपने परिवार का भरण पोषण करता था। शुक्रवार की रात बारिश में मकान गिरने से मलबे में दबकर फैजान व उसकी पत्नी इसराना सहित पुत्र फैसल-12 वर्ष, पुत्री सानिया-9 वर्ष, रानी-6वर्ष के अलावा करीब सवा महीने की एक मासूम बच्ची की मौत हो गई। मोहल्ला वासियों ने बताया कि हादसे के बाद मृतक फैजान के परिवार में केवल उसका एक 13 वर्षीय पुत्र राजा ही बचा है। गनीमत रही कि हादसे की रात राजा नकुड़ में अपने मामा के यहां आया हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed