{"_id":"5a00acb14f1c1b65548bb6d9","slug":"31509993649-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रावण पर रासूका लगाने के विरोध में भेजा ज्ञापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रावण पर रासूका लगाने के विरोध में भेजा ज्ञापन
Updated Tue, 07 Nov 2017 12:19 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रावण पर रासुका लगाने के विरोध में ज्ञापन भेजा
नानौता (सहारनपुर)। भीम आर्मी भारत एकता मिशन के गंगोह विधान सभा क्षेत्र के कार्यकर्ताओं द्वारा भीम आर्मी संस्थापक चंद्रशेखर आजाद उर्फ रावण से रासुका हटवाने के लिए राष्ट्रपति को एक ज्ञापन भेजा गया।
भीम आर्मी के गंगोह विधान सभा अध्यक्ष दौलतराम ने कहा कि चंद्रशेखर उर्फ रावण पर रासुका की कार्रवाई एक साजिश के तहत है। आरोप लगाया कि शासन के दबाव में प्रशासन द्वारा दलितों व मुस्लिमों का दमन किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि चंद्रशेखर, कमल वालिया तथा मनजीत सिंह नौटियाल हाई कोर्ट द्वारा जमानत देने के बाद जिला कारागार में अपने आप को असुरक्षित महसूस कर रहे हैं। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि उत्पीड़न की कार्रवाई नही रोकी गई तो भीम आर्मी भारत एकता मिशन व पूरा बहुजन समाज भूख हड़ताल के साथ जेल भरो आंदोलन के लिए बाध्य होगा। उन्होंने कहा कि नौ नवंबर को अनिश्चित कालीन भूख हड़ताल पर रहकर शांति पूर्वक व संविधान के दायरे में रहकर विरोध किया जाएगा। भीम आर्मी के कार्यकर्ताओं द्वारा एक ज्ञापन राष्ट्रपति के नाम भेजा गया। इस दौरान अनिल कुमार, रवि डाबर, राजुकमार, अरुण, दीपक, रोबिन, शिव कुमार, कृष्ण कर्णवाल, अर्जुन गौतम, अनुज, टिंकू, मोहित आदि रहे।