फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   बेसिक शिक्षा विभाग

बेसिक शिक्षा विभाग

Thu, 10 May 2018 12:56 AM IST
Updated Thu, 10 May 2018 12:56 AM IST
विज्ञापन
बेसिक शिक्षा विभाग
उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ ने कार्रवाई को नियमों के विरुद्घ बताया
विज्ञापन

सहारनपुर। उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ ने बीएसए द्वारा दो शिक्षकों के विरुद्घ की गई निलंबन की कार्रवाई को नियम विरुद्घ करार दिया है। बीएसए को ज्ञापन सौंपकर निलंबन बहाली की मांग की। अन्यथा की स्थिति में बीएसए कार्यालय पर धरना और प्रदर्शन करने की चेतावनी दी।

जिलाध्यक्ष संदीप सिंह पंवार ने कहा कि गांव आमकी दीपचंदपुर के प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालय परिसर में शादी समारोह ग्राम प्रधान की अनुमति से हुआ। ग्राम प्रधान इस बात को बीएसए के समक्ष स्वीकार कर चुके हैं। मामले में सात मई को शिक्षकों से स्पष्टीकरण मांगा गया था, मगर जवाब देने से पहले ही बीएसए ने स्कूलों पर छापा मारकर अनेक कमियां निकालकर शिक्षकों पर निलंबन की कार्रवाई कर दी। बीएसए ने निलंबन के लिए स्कूला में बच्चों से सफाई कराने और कम उपस्थिति को भी वजह बताया है। जबकि हकीकत यह है कि सफाई कर्मी स्कूल की सफाई नहीं करता है। ऐसे में शिक्षक बच्चों के साथ लगकर सफाई कराते हैं। साथ ही बीएसए सुबह आठ बजे पहुंचे थे, जिस समय सभी स्कूलों में उपस्थित कम रहती है। उन्होंने निलंबन की कार्रवाई को वापस लेने की मांग की है। अन्यथा की स्थिति में आंदोलन की चेतावनी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed