सहारनपुर: यमुना नदी में नहाते समय दो युवक तेज बहाव में बहे, लापता; गोताखोरों से तलाश जारी
सहारनपुर के गंगोह क्षेत्र के दौलतपुर घाट पर यमुना में नहाते समय दो युवक तेज बहाव में बहकर लापता हो गए। पुलिस ने गोताखोरों की मदद से नदी में तलाश शुरू कराई, लेकिन अभी तक दोनों का पता नहीं चल सका है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सहारनपुर के गंगोह क्षेत्र में दौलतपुर घाट पर यमुना नदी में नहाते समय दो युवक तेज बहाव में बहकर लापता हो गए। दोनों युवक सुबह अपने दो भाइयों के साथ नदी किनारे पहुंचे थे। हादसे के बाद उनके साथ आए भाइयों ने शोर मचाकर आसपास के लोगों को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने गोताखोरों की मदद से नदी में तलाश शुरू करा दी है।
नहाने के लिए नदी में उतरे थे दोनों युवक
गंगोह कोतवाली क्षेत्र के दौलतपुर घाट पर शुक्रवार सुबह चार युवक यमुना तट पर पहुंचे थे। गंगोह के मोहल्ला मुबारक अली निवासी अनस (20) और फरदीन (24) नहाने के लिए नदी में उतर गए, जबकि उनके दो भाई बाहर ही रुक गए।
तेज बहाव में गहरे पानी में समा गए
बताया गया कि यमुना में पानी का बहाव तेज था। नहाते समय अनस और फरदीन खुद को संभाल नहीं सके और देखते ही देखते गहरे पानी में समा गए।
भाइयों ने शोर मचाकर लोगों को बुलाया
दोनों युवकों को डूबता देख बाहर खड़े उनके भाइयों ने शोर मचाया। आवाज सुनकर आसपास के राहगीर और ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। लोगों ने घटना की जानकारी पुलिस-प्रशासन को दी।
गोताखोरों की मदद से तलाश जारी
सूचना मिलने पर कोतवाली प्रभारी इंद्रेश चौहान पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि गोताखोरों की टीम को नदी में उतारकर दोनों युवकों की तलाश कराई जा रही है। अभी तक दोनों युवकों का कोई पता नहीं चल सका है। पुलिस और स्थानीय लोग लगातार नदी में संभावित स्थानों पर तलाश कर रहे हैं।