फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   व्यक्ति को मन से अमीर बनाता है सत्संग : योगी महाराज

व्यक्ति को मन से अमीर बनाता है सत्संग : योगी महाराज

Sun, 28 Jan 2018 11:41 PM IST
Updated Sun, 28 Jan 2018 11:41 PM IST
विज्ञापन
व्यक्ति को मन से अमीर बनाता है सत्संग : योगी महाराज
व्यक्ति को मन से अमीर बनाता है सत्संग : योगी महाराज
विज्ञापन

देवबंद (सहारनपुर)। शिरोमणि गुरु रविदास योगाश्रम में रविवार को रविदास जयंती के उपलक्ष्य में सत्संग का आयोजन किया गया। इसमें योगी महाराज ने गुरुवाणी और प्रवचनों से भक्तों को पापों से छुटकारा पाने के उपाय समझाए।

योगी महाराज ने कहा कि सत्संग किसी को गरीब नहीं बनाता है। बल्कि उसे मन से अमीर बनाता है। सत्संग सत्य का ज्ञान कराता है। जिसे सत्य का ज्ञान प्राप्त हो जाता है उससे बड़ा दुनिया में कोई अमीर नहीं होता है। नशाखोरी करने वाला हमेशा ज्ञान से दूर रहता है। दलित सेना के जिलाध्यक्ष शिवकुमार ने कहा कि सत्संग का अर्थ सत्य जानना है। जो लोग सत्संग में आते हैं लेकिन माता-पिता की सेवा नहीं करते वहीं उनके दुख का कारण बनता है। उन्होंने भ्रूण हत्या को सबसे बड़ा महापाप बताते हुए कहा कि बच्चों को शिक्षित करना सबसे बड़ा कर्म है, क्योंकि सुखी के द्वार शिक्षा से ही खुलते हैं। उन्होंने लड़कियों को शिक्षित करने पर विशेष जोर दिया। कहा कि बेटी शिक्षित होगी तो तीन कुलों को शिक्षित करेगी। इस मौके पर ग्राम प्रधान रतनलाल, आचार्य जसबीर दास, कृष्णदास, जुगलदास, गंगादास, केशवदास, विश्वास, संतोष, भंवर सिंह, ओमवीर सिंह, रणबीर दास आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed