{"_id":"5b48f2dd4f1c1b3a748b46b5","slug":"181531507421-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कहीं झमाझम बारिश तो कहीं बूंदाबांदी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कहीं झमाझम बारिश तो कहीं बूंदाबांदी
Updated Sat, 14 Jul 2018 12:13 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहारनपुर। शुक्रवार को शहर में कहीं बूंदाबांदी तो कहीं झमाझम बारिश हुई। दिन भर काली घटाएं छाई रहीं। शाम के समय भी शहर के कुछ इलाकों में हल्की बूंदाबांदी होती रही।
जनपद में पिछले एक सप्ताह से बादलों का आवाजाही रही। प्रतिदिन सुबह-सुबह बादल छाते और दोपहर तक छट जाते, जिसके बाद फिर से धूप निकल आती। मगर शुक्रवार को पहले तो सुबह दस बजे कोर्ट रोड क्षेत्र में करीब दस मिनट तक हल्की बारिश हुई। इसके बाद दोपहर के समय बेहट रोड से सटे क्षेत्र में 15-15 मिनट तक दो बार झमाझम बारिश हुई। थोड़ी ही देर की बारिश से सड़कें लबालब हो गईं। गर्मी से परेशान लोगों ने बारिश में नहाकर बारिश का आनंद लिया। बारिश की वजह से मौसम में हल्की ठंडक रही। न्यूनतम तापमान 26 और अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।