Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   With the AQI at 220, air quality has begun to deteriorate even before Diwali.

Saharanpur News: एक्यूआई 220 पर, दिवाली से पहले ही बिगड़ने लगी हवा की सेहत

Fri, 06 Nov 2026 01:51 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Fri, 06 Nov 2026 01:51 AM IST
विज्ञापन
With the AQI at 220, air quality has begun to deteriorate even before Diwali.
सहारनपुर। दिवाली के दो दिन शेष रह गए है, लेकिन शहर की हवा की सेहत पहले ही बिगड़ने लगी है। सुबह और शाम वातावरण में धूल के कण छाए रहने से हवा धुंधली नजर आ रही है। बृहस्पतिवार को भी मौसम में धूल से राहत नहीं मिली। एक्यूआई 220 दर्ज किया गया। जोकि खराब श्रेणी में आता है।
विज्ञापन

पिछले एक सप्ताह के आंकड़ों पर नजर डालें तो हवा की गुणवत्ता में लगातार उतार-चढ़ाव देखने को मिला है। 29 अक्तूबर को 255 पहुंच गया। इसके बाद 30 अक्तूबर को गिरकर 50 और 31 अक्तूबर को 85 रह गया। एक नवंबर को फिर बढ़कर 180 और दो नवंबर को 246 दर्ज किया गया। तीन नवंबर को इसमें मामूली गिरावट आई और एक्यूआई 238 पर पहुंच गया। पांच नवंबर को 220 पर पहुंच गया। हालांकि गिरावट के बावजूद हवा की गुणवत्ता में खास सुधार नहीं हुआ।
विज्ञापन

बता दें, कि एक्यूआई का 201 से 300 के बीच होना खराब श्रेणी में आता है। इस स्तर पर लंबे समय तक प्रदूषित हवा के संपर्क में रहने से स्वस्थ लोगों को भी सांस लेने में परेशानी हो सकती है। वहीं अस्थमा, हृदय रोगियों, बुजुर्गों और बच्चों के लिए इसका असर अधिक नुकसानदायक हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, बृहस्पतिवार को न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस एवं अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम वेधशाला मिर्जापुर के प्रभारी अमीर आलम ने अगले सप्ताहभर तक मौसम के ऐसे ही बने रहने का अनुमान जताया है। दस नवंबर के बाद मौसम में हल्की ठंड बढ़ने के आसार है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed