फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   गृह जनपद के नजदीक नियुक्त पुलिस कर्मचारियों का स्थानांतरण

गृह जनपद के नजदीक नियुक्त पुलिस कर्मचारियों का स्थानांतरण

Fri, 16 Mar 2018 11:53 PM IST
Updated Fri, 16 Mar 2018 11:53 PM IST
विज्ञापन
गृह जनपद के नजदीक नियुक्त पुलिस  कर्मचारियों का स्थानांतरण
सहारनपुर। परिक्षेत्र के तीनों जिलों में तैनात पुलिस निरीक्षकों, उप निरीक्षकों, मुख्य आरक्षी एवं आरक्षियों को उनकी समय सीमा पूरी होने एवं गृह जनपद के नजदीकी जिलों में तैनात रहने के चलते स्थानांतरित कर दिया गया है। जिनमें सहारनपुर के 3 निरीक्षकों सहित 42 पुलिसकर्मी, मुजफ्फरनगर के तीन निरीक्षकों सहित 25 कर्मी और शामली के दो पुलिसकर्मी शामिल हैं।
विज्ञापन

पुलिस उप महानिरीक्षक शरद सचान ने ग्रीष्मीकालीन स्थानांतरण के तहत तीनों जनपदों में अपनी निर्धारित नियुक्ति अवधि पूर्ण कर चुके एवं अपने गृह जनपद के सीमावर्ती जनपदों में नियुक्त निरीक्षक, उप निरीक्षक, मुख्य आरक्षी एवं आरक्षियों को एक जनपद से दूसरे जनपद मं स्थानांतरण के आदेश जारी किए हैं। जारी किए गए आदेशों में सहारनपुर से एसएसपी के पीआरओ निरीक्षक दिनेश कुमार उपाध्याय को मुजफ्फरनगर, नागल थाना प्रभारी छोटे सिंह को शामली तथा क्राइम ब्रांच में तैनात नरेंद्र सिंह को शामली स्थानांतरित किया गया है। उपनिरीक्षक विजय त्यागी, मोहम्मद अली, अशोक कुमार, सत्यपाल सिंह, बीर सिंह को शामली तथा ज्ञानेंद्र सिंह को मुजफ्फरनगर स्थानांतरित किया गया है। इसके अलावा सहारनपुर से 21 मुख्य आरक्षी नागरिक पुलिस, 4 मुख्य आरक्षी सहायक पुलिस, 1 मुख्य आरक्षी चालक एवं 1 आरक्षी चालक तथा 6 आरक्षी का स्थानांतरण मुजफ्फरनगर एवं शामली के लिए किया गया है। जबकि मुजफ्फरनगर से निरीक्षक संजीव कुमार शर्मा, अरुण कुमार और गजेंद्र सिंह को शामली स्थानांतरित किया गया है। उपनिरीक्षक समय सिंह, डिग्री प्रसाद, अनिल कुमार, धीरज सिंह को सहारनपुर तथा गिरीश चंद्र को शामली स्थानांतरित किया गया है। यहां से 9 मुख्य आरक्षी नागरिक पुलिस, 1 मुख्य आरक्षी सहायक पुलिस, 7 आरक्षी नागरिक पुलिस का स्थानांतरण शामली एवं सहारनपुर के लिए किया गया है। जबकि शामली से 2 आरक्षियों का स्थानांतरण सहारनपुर के लिए किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed